US Iran War: होर्मुज पर ट्रंप ने जमाया डेरा! कॉमर्शियल जहाजों पर 20% तक लगाएंगे टोल, ऐलान से आगबबूला हुआ ईरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव फिर से बढ़ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच हमले तेज हो गए हैं। इन सबके के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान को ईरान के लिए सीधे चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े -अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बढ़ाई खाड़ी देशों में हलचल, जॉर्डन ने कई ड्रोन किए नष्ट, बहरीन में बजा सायरन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ पर जारी किया बयान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने बयान जारी किया। इस बयान में उन्होंने कहा कि हॉर्मुज खुला है। ईरान के साथ या उसके बिना भी खुला है। खुला ही रहेगा। हम ईरानी नाकेबंदी यानी Iranian Blockade को फिर से लागू कर रहे हैं।
ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा है कि Iranian Blockade नाम इसलिए दिया है, क्योंकि यह सिर्फ ईरान के जहाजों या उनके कस्टमर को आने जाने से रोकती है। बाकी देश इस स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का निष्पक्ष और खुले तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
ट्रंप ने कहा है कि अब से अमेरिका ही हॉर्मुज का सरंक्षक माना जाएगा। यानी गार्जियन ऑफ द हॉर्मुज स्ट्रेट। निष्पक्षता के नाते, दुनिया इस संवेदनशील इलाके में सुरक्षा और हिफाजत का काम करने में आने वाले सभी जरूरी खर्चों के लिए शिप किए गए सभी कार्गो पर 20 प्रतिशत दर से भुगतान लिया जाएगा। यह प्रक्रिया और व्यवस्था तुरंत शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़े -ईरान पर आरोप लगाना और हमलावरों को जिम्मेदार ना ठहराना गैर-जिम्मेदाराना, यूएन के रुख पर तेहरान का जवाब
ट्रंप के बयान पर आगबबूल हुआ ईरान
दूसरी ओर, ईरान ट्रंप के बयान पर भड़ गया है। ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह हॉर्मुज के मैनेजमेंट में किसी तरह के अमेरिकी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेगा। ईरान ने साफ कर दिया है कि इस इलाके में अमेरिका के किसी भी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही कहा है कि अगर अमेरिका दखल देता है, तो कड़ा जवाब दिया जाएगा। वहीं, ईरान ने साथ ही अन्य देशों को चेताया है कि किसी भी देश ने इस मुद्दे पर अमेरिका का साथ दिया तो उसे युद्ध में शामिल माना जाएगा।
वहीं, ईरान ने भी खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है। साथ ही पैट्रियट एयर डिफेंस को पूरी तरह तबाह कर दिया है। इस ऑपरेशन में कुवैत के दो एयरबेस पर पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, फ्यूल टैंक और एक रणनीतिक यूएस एयरबेस को निशाना बनाया है। उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, Eye for An Eye यानी आंख के बदले आंख के नाम पर ऑपरेशन चलाया है।
Created On :   14 July 2026 2:13 AM IST










