कनाडा समाचार: टोरंटो स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, 2 लोगों की मौत 4 घायल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कनाडा के टोरंटो स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। घटना मिडटाउन टोरंटो में साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल के दौरान हुई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। फायरिंग करने वाले व्यक्ति अभी फरार है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह वारदात शनिवार शाम को हुई।
यह भी पढ़े -एआई, एयरोस्पेस और निवेश में भारत के साथ मजबूत संबंधों पर क्यूबेक की नजर मंत्री क्रिस्टोफर स्कीट
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई। टोरंटो पुलिस ने इसको सक्रिय गोलीबारी की घटना बताया। सीटीवी समाचार के मुताबिक, यह हर साल आयोजित होने वाला एक लैटिन फेस्टिवल है।
यह भी पढ़े -अमेरिका, कनाडा में उइगर समुदाय का विरोध; 2009 के उरुमची हिंसा पर चीन के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई की मांग की
पुलिस ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया जब पुलिस ऑफिसर मौके पर पहुंचे, तो उन्हें गोली से घायल 6 लोग गंभीर रूप से घायल मिले। जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लोगों को सलाह घटनास्थल से दूर बने रहने की सलाह दी है।
Created On :   12 July 2026 9:28 AM IST










