Sheikh Hasina Bangladesh Return: शेख हसीना ने मुल्क वापसी का किया ऐलान, कब जाएंगी बांग्लादेश तारीख भी बताई

शेख हसीना ने मुल्क वापसी का किया ऐलान, कब जाएंगी बांग्लादेश तारीख भी बताई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने शुक्रवार (10 जुलाई) को बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा वह अपने मुल्क बांग्लादेश जाकर कोर्ट में सरेंडर करेंगी। हसीना दिसंबर-2026 के आस-पास अपने देश जाएंगी। यह पहली बार है जब उन्होंने ढाका जाने की टाइमिंग भी बताई है।

शेख हसीना ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दिए गए टेलीफोन इंटरव्यू में कहा मेरी जान को खतरा है लेकिन मैं अपने देश वापस जाना चाहती हूं। वे मेरे लौटते ही मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, मुझे मार भी सकते हैं फिर भी मुझे जाना ही होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बांग्लादेश लौटने को लेकर उनकी ढाका की मौजूदा सरकार से किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश की अदालत ने शेख हसीना को 17 नवंबर 2025 को फांसी की सजा सुनाई थी। कोर्ट द्वारा यह फैसला आने के बाद उन्होंने कहा अगर मेरी मौत हो तो वह अपने देश की मिट्टी पर ही हो, जहां उनके माता-पिता दफन हैं। बता दें, शेख हसीना के पिता का नाम शेख मुजीबुर रहमान और माता का नाम शेख फजीलातुन्नेसा मुजीब है। उनके पिता को आदर से बांग्लादेश के लोग 'राष्ट्रपिता' और माता को 'बंगामाता' कहते हैं। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद उनकी पार्टी आवामी लीग को बैन कर दिया गया है।

साल 2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ छात्रों ने बड़ा आंदोलन किया था जिसके बाद उन्हें अपना देश छोड़ना भारत आना पड़ा था। जुलाई-अगस्त (2024) में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुए छात्र आंदोलन को दबाने के लिए हसीना ने सख्त कार्रवाई की थी जिसमें 1400 लोगों की मौत हो गई थी। उन पर कोर्ट ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई।

Created On :   10 July 2026 5:39 PM IST

Tags

Next Story