PM Modi Australia Visit: ऑपरेशन सिंदूर को बताया डेमो, मेलबर्न से पीएम मोदी ने आतंकवाद के लिए दिया सख्त संदेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आधिकारिक यात्रा के दूसरे पड़ाव पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। इस दौरान मोदी ने मेलबर्न में 30 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित भी किया। ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ मंच साझा करते हुए मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। मार्वल स्टेडियम में लोगों की भीड़ को देखकर पीएम मोदी ने कहा कि "ये शो हाउस फुल और ब्लॉकबस्टर है।" उन्होंने कहा, "मेलबर्न वालों से मिलने का मुझे भी इंतजार था। जिस एनर्जी से आप सभी ने हमारा वेलकम किया था वो और भी अमेजिंग है।" उन्होंने कहा कि भारत अब एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है।
यह भी पढ़े -न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के स्वागत में 'किया ओरा मोदी' का होगा आयोजन, एफटीए के बाद व्यापार, निवेश और शिक्षा पर रहेगा फोकस
पाकिस्तान को लेकर मोदी ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ कार्यक्रम के समय पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को याद कर पाकिस्तान को चेताया है। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देख ही लिया होगा। धमाके आतंकियों के अड्डे पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी। टेरर कैंप पर इस करारे प्रहार से सबको गर्व हुआ। भारत इतने पर ही रुकना नहीं चाहता। भारत कह रहा ग्रो मोर। भारत के डिफेंस प्लेटफॉर्म की कैपेबिलिटी और क्रेडिबिलिटी दुनिया देख रही है।"
आगे उन्होंने कहा कि बीते 12 सालों में वे तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आ चुके हैं। ये दिखाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते किस ऊंचाई पर हैं। इसमें सबसे बड़ी भूमिका मोदी की नहीं है बल्कि आप सभी लोगों की है।
मदद करने में पासपोर्ट का रंग नहीं देखता- पीएम मोदी
भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा है कि 'जब भारत मदद का हाथ बढ़ाता है, तो वह पासपोर्ट नहीं देखता; जब भारत मदद भेजता है, तो वह पासपोर्ट का रंग नहीं देखता। इसलिए दुनिया भारत पर इतना भरोसा करती है।'
Created On :   9 July 2026 5:36 PM IST












