PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पीएम अल्बनीज से मिले पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, भारत के साथ कारोबार बढ़ाने का दिया न्योता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की है। ये मुलाकात इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में हुई है। ऑस्ट्रेलिया में पहुंचने के बाद पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया है। इसके बाद पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में लोगों को संबोधित किया है। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कारोबार और निवेश को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के कारोबारियों से कहा कि मौजूदा समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-दूसरे के भरोसेमंद साथी हैं। ऐसे में दोनों देशों को मिलकर नए क्षेत्रों में काम बढ़ाना चाहिए, ताकि दोनों को इसका फायदा मिल सके।
कई क्षेत्रों में साथ काम करने की अपील
भारत-ऑस्ट्रेलिया कारोबार मंच के समय प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे माहौल में दोनों देशों की पार्टनरशिप पहले से ज्यादा अहम हो गई है। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एनर्जी, डिजिटल अर्थव्यवस्था, आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया की कंपनियों को भारत में निवेश करने का न्योता दिया है।
क्लीन एनर्जी और बुनियादी ढांचे पर खास जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश में ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट रीन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने और 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना था कि ऑस्ट्रेलिया का अनुभव और संसाधन इस दिशा में भारत के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़े -मेलबर्न में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्योता, बोले-स्वच्छ ऊर्जा, एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाएं
निवेश और नई तकनीक में बड़े अवसर
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में सड़क, रेलवे, हवाई अड्डे, बंदरगाह और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जहां विदेशी निवेश के लिए अच्छे मौके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस, सेमीकंडक्टर, क्वांटम तकनीक और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार इन क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा की सहायता दे चुकी है।
यह भी पढ़े -बारिश से लोगों पर गिरी परेशानी की गाज! 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश, मौमस विभाग ने जारी किया अलर्ट
शिक्षा और राज्यों के बीच भी बढ़ेगा सहयोग
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी सिर्फ सरकारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। राज्यों, शहरों, विश्वविद्यालयों और उद्योगों के बीच भी सीधा सहयोग बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर कारोबार, निवेश, शिक्षा और नई तकनीक के क्षेत्र में लंबे समय तक मजबूत साझेदारी कायम करेंगे।
Created On :   9 July 2026 9:19 AM IST













