Strait of Hormuz Tensions: होर्मुज में एक बार फिर बढ़ा तनाव, 24 घंटे में 3 जहाज पर हुआ हमला, क्या दोबारा भड़केगा युद्ध?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के एमओयू हस्ताक्षर के बीच पश्चिमी एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। स्टेट ऑफ होर्मुज में 24 घंटे के अंदर तीसरे जहाज पर हमला हुआ है। इस घटना के सामने आने के बाद समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इन हमलों ने एक बार फिर अमेरिका-ईरान के बीच तनाव को भड़काने का काम किया है।
यह ताजा घटना के बारे में यूकेएमटीओ ने बताया कि एक टैंकर पर किसी अज्ञात चीज से हमला किया गया है। इसमें किसी के हताहत होने या किसी के नुकसान की कोई खबर नहीं है। होर्मुज से निकलने वाले जहाजों पर जो हमला हुआ है उसने डर को और बढ़ा दिया है। बता दें, यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब यूएसए और ईरान के बीच एमओयू पर साइन होने के बाद डील की जा चुका थी।
पश्चिम एशिया में मंगलवार (7 जुलाई) को तीन अलग-अलग जगहों पर घटना हुई। यह घटना कतर के एलएनजी कैरियर पर हुई। इस हमले में सऊदी अरब के झंडे वाले कच्चे तेल टैंकर को नुकसान भी हुआ।
टैंकर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराया जिससे उसके स्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि गुजरने वालों जहाजों से किसी भी तरह की कोई घटना होती है तो तुरंत जनकारी दें।
यह भी पढ़े -3 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, आखिर कौन उठाता है विदेश यात्राओं का खर्च? एक ट्रिप पर कितनी लगती है लागत?
कतर ने ईरान पर बड़ा आरोप लगाया है। उसने कहा कि ईरान ने हमारे एलएनजी कैरियर (टैंक वाला समुद्री जहाज) अल रेकय्यात (एलएनजी गैस टैंकर जहाज) पर हमला किया था। कतर के विदेश मंत्री माजेद अल अंसारी ने इस हमले को वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर हमला बताया है। साथ ही इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन करार दिया है। अल अंसारी ने ईरान से इस तरह के हमले रोकने की अपील की है।
Created On :   8 July 2026 12:14 AM IST










