America-Iran Tension: खामेनेई की अंतिम विदाई के बीच होर्मुज में मिसाइल हमला? अमेरिका ने लगाया बड़ा आरोप

खामेनेई की अंतिम विदाई के बीच होर्मुज में मिसाइल हमला? अमेरिका ने लगाया बड़ा आरोप
ईरान में शोक के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दो जहाजों पर हमले की खबर आई है। अमेरिका ने ईरान को जिम्मेदार बताया, जबकि अंतिम संस्कार की तैयारियां भी जारी हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान इस समय अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के निधन के बाद शोक मना रहा है। पूरे देश में दुख का माहौल बताया जा रहा है। इसी बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। यहां गुजर रहे दो जहाजों पर हमला होने की खबर सामने आई है। हमले में दोनों जहाजों को नुकसान पहुंचा लेकिन किसी के घायल या मारे जाने की जानकारी नहीं मिली है। अमेरिका ने इस घटना के लिए ईरान को जिम्मेदार बताया है। वहीं, ईरान की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस घटना के बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है।

हॉर्मुज में दो जहाजों पर हमला

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों जहाजों को मिसाइल लगी जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। जहाजों पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। अमेरिका का कहना है कि यह हमला ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया। हालांकि, ईरान ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अंतिम संस्कार का कार्यक्रम भी तय

रिपोर्ट के अनुसार, अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया कई दिनों तक चलेगी। उनका पार्थिव शरीर पहले कोम की जमकरन मस्जिद ले जाया जाएगा। इसके बाद शव को इराक ले जाने की भी बात कही गई है। जानकारी के मुताबिक, 9 जुलाई को उनके गृह शहर मशहद में दफन किया जाएगा।

Created On :   7 July 2026 12:09 PM IST

Tags

Next Story