PM Modi Indonesia Visit: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से पीएम मोदी को किया गया सम्मानित, पीएम बोले- 'संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, वहां की सरकार और देश की जनता का दिल से आभार जताया है। प्रधानमंत्री मोदीर ने कहा है कि ये सम्मान सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों और आपसी भरोसे का प्रतीक है।
दोनों देशों के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती
प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि पिछले कुछ सालों में भारत और इंडोनेशिया के संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुए हैं। विकास, सुरक्षा, व्यापार, तकनीक और कई दूसरे अहम क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि आज से दोनों देशों की पार्टनरशिप एक नए और सुनहरे दौर में प्रवेश कर रही है, जिसका फायदा आने वाले समय में दोनों देशों के लोगों को मिलेगा।
यह भी पढ़े -सीएम योगी का प्रतापगढ़-सुल्तानपुर दौरा आज, 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
खेती, स्वास्थ्य और तकनीक पर रहेगा खास फोकस
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया खेती से जुड़ी नई तकनीकों और बेहतर तरीकों को एक-दूसरे के साथ शेयर करेंगे। इससे किसानों को नई जानकारी मिलेगी और खेती को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने अपनी मिड-डे मील योजना और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के अनुभव भी इंडोनेशिया के साथ शेयर किए हैं, ताकि दोनों देश एक-दूसरे की अच्छी योजनाओं से सीख सकें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दोनों देशों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है। भारत में बनने वाली दवाइयां अब इंडोनेशिया के लोगों तक पहले से ज्यादा आसानी से पहुंच सकेंगी, जिससे वहां की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
अंतरिक्ष, उद्योग और डिजिटल भुगतान में बढ़ेगा सहयोग
पीएम मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत और इंडोनेशिया का सहयोग कई दशकों पुराना है और आने वाले समय में यह और मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की कंपनियां स्टील और रेयर अर्थ मैग्नेट जैसे अहम क्षेत्रों में भी साथ मिलकर काम कर रही हैं। इसके अलावा स्टार्टअप और नई तकनीक के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
Created On :   7 July 2026 12:32 PM IST










