Asim Munir On Indus Water: सिंधु जल संधि को लेकर अब आसिम मुनीर ने दी भारत को गीदड़भभकी, कहा- 'पानी के लिए हर कदम उठाएंगे'

सिंधु जल संधि को लेकर अब आसिम मुनीर ने दी भारत को गीदड़भभकी, कहा- पानी के लिए हर कदम उठाएंगे
सिंधु जल संधि रुकने के बाद पाकिस्तान ने अपने हिस्से के पानी पर चिंता जताई। सेना की बैठक में सुरक्षा, पानी और अफगानिस्तान से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की तरफ से सिंधु जल संधि रोकने के फैसले के बाद पाकिस्तान लगातार इस मुद्दे पर बयान दे रहा है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर का कहना है कि देश के हिस्से का पानी पीने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इस मामले पर पाकिस्तान की सेना के बड़े अधिकारियों की भी बैठक हुई है। बैठक में पानी, सुरक्षा और सीमा से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। साथ ही अफगानिस्तान से होने वाले आतंकी हमलों पर भी चिंता जताई गई है। बता दें, भारत ने ये फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाए गए सख्त कदमों के तहत ही लिया गया था।

पानी को लेकर क्या बोला पाकिस्तान?

पाकिस्तानी सेना के बड़े अधिकारियों की बैठक में कहा गया है कि देश के हिस्से का पानी हर हाल सुरक्षित रखा जाएगा। सेना के प्रमुख आसिम मुनीर ने कहा है कि सरकार के फैसलों के साथ मिलकर इस दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि पानी का मुद्दा पाकिस्तान के लिए बहुत ही अहम है।

बैठक में क्या हुआ?

बैठक में सुरक्षा हालात की भी समीक्षा की गई है। सेना ने अपनी तैयारियों और काम करने की क्षमता पर भरोसा जताया है। इसके अलावा, अफगानिस्तान के तालिबान वाले इलाकों से पाकिस्तान में होने वाले आतंकि हमलों पर चिंता जताई है और इस पूरे मामले को गंभीर बताया है।

क्यों रोकी गई थी सिंधु जल संधि?

बता दें, भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए थे। इन्हीं में से एक फैसला सिंधु जल संधि को रोकना था। यह समझौता दोनों देशों के बीच नदियों के पानी के इस्तेमाल और बंटवारे से जुड़ा था।

Created On :   7 July 2026 1:41 PM IST

Tags

Next Story