POJK में बगावत: पाकिस्तान के खिलाफ लंदन की सड़कों पर भारी विरोध, भारत से लगाई मदद की गुहार

पाकिस्तान के खिलाफ लंदन की सड़कों पर भारी विरोध, भारत से लगाई मदद की गुहार
पाकिस्तान प्रशासन के खिलाफ पीओजेके से लेकर ब्रिटिश की धरती पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रदर्शनकारी समूह ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। ईदगाह मैदान में हुई एक बड़ी रैली में प्रदर्शनकारियों ने 'पीओजेके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है' और 'हमें आजादी चाहिए' जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राशन और मेडिकल दवाइयों की कमी हो गई है। पीओजेके में पाकिस्तान प्रशासन के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन चल रहे हैं और वहां के हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस्लामाबाद स्थानीय लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। और विरोध की आवाज उठाने वालों पर कठोर कार्रवाई कर रहा है। वहां पाकिस्तान के राजनीतिक नियंत्रण के खिलाफ तेजी से आवाज उठ रही है। पीओजेके में जारी विरोध प्रदर्शन अब पाकिस्तान के लिए एक राजनीतिक और प्रशासनिक चुनौती बन गया हैं।

संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के नेता सरदार अमन खान ने भारत से मानवीय सहायता भेजने और नियंत्रण रेखा (एलओसी) खोलने की अपील की है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए सरदार अमन खान ने कहा पीओजेके के लोगों को भारत की मदद की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो लोगों को भारत आने का विकल्प मिलना चाहिए।

उन्होंने नियंत्रण रेखा के पूंछ और डोडा सेक्टर की ओर रास्ता खोलने की भी मांग की। भारत से मदद मांगने और एलओसी खोलने की अपील ने इस पूरे घटनाक्रम को और संवेदनशील बना दिया है। पाक प्रशासन ने आंदोलन को कुचलने के लिए आर्थिक नाकेबंदी कर दी है। आम लोगों को खाने-पीने का सामान नहीं मिल रहा। इन मांगों पर भारत की ओर से कोई ऑफिसियल रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Created On :   6 July 2026 6:20 PM IST

Tags

Next Story