पश्चिम एशिया में तनाव: चीन में भारतीय राजदूत का बड़ा बयान, US- ईरान के बीच मध्यस्थता पर पाक से भारत की तुलना करना गलत

चीन में भारतीय राजदूत का बड़ा बयान, US- ईरान के बीच मध्यस्थता पर पाक से भारत की तुलना करना गलत
भारतीय राजदूत ने शांति और सुरक्षा के मामलों पर भारत की सक्रिय भूमिका का भी जिक्र किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पश्चिम एशिया तनाव में अमेरिका- ईरान के बीच मध्यस्थता को लेकर पाकिस्तान की भारत से तुलना करना गलत है। चीन में भारतीय राजदूत विक्रम दोराइस्वामी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने बीजिंग में विश्व शांति मंच के दौरान अपने संबोधन में कहा कि चीन और भारत का रुख कई अंतरराष्ट्रीय समस्याओं पर काफी समान है। चाहे पश्चिम एशिया हो या यूरोप, दोनों देश सीधे मध्यस्थ बनने से बच रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन त्सिंघुआ विश्वविद्यालय ने किया था।

उन्होंने कहा तुलना को अनुचित बताते हुए खारिज किया और कहा ये देशों को खुद तय करना चाहिए कि किसी विवाद में मध्यस्थता करना उनके हित में है या नहीं। मध्यस्थता को लेकर किसी संघर्ष में भारत सावधानी बरतता है। भारत पहले कुछ मामलों में अपनी भूमिका निभा चुका है। भारतीय राजदूत का कहना है मौजूदा समय में वैश्विक माहौल पहले से ही काफी तनाव पूर्ण है, ऐसे में मध्यस्थता से भारत को कोई खास फायदा नजर नहीं आता।

भारत की वैश्विक भागीदारी को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा दोनों देशों की आर्थिक स्थिति खुद ही अंतर दिखाती है। सब जानते है कौन सा देश भारत यूरोप और एशिया के साथ अधिक मजबूत आर्थिक संबंध रखता है। उन्होंने इस दौरान शांति और सुरक्षा के मामलों पर भारत की सक्रिय भूमिका का भी जिक्र किया।

Created On :   4 July 2026 7:22 PM IST

Tags

Next Story