Maatrubhumi: ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी, सलमान खान फिल्म्स ने पोस्ट कर दी सफाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर लंबे वक्त से चर्चाओं में हैं। 'मातृभूमि' भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच 2020 में हुई गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है। पहले ये फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज फिर आगे बढ़ा दी गई थी। बीते दिनों खबरें आई कि, सीबीएफसी ने फिल्म को रोक दिया है, जिससे इसका अगस्त में रिलीज होने भी मुश्किल लग रहा है। हालांकि अब एक्टर के प्रोडक्शन हाउस ने इस तरह की खबरों को गलत बताते हुए एक बयान जारी किया है।
यह भी पढ़े -गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती
प्रोडक्शन हाउस ने अफवाहें पर लगाया विराम
सलमान खान के फिल्म प्रोडक्शन 'सलमान खान फिल्म्स' ने इंस्टाग्राम से एक नोट जारी करते हुए इस तरह की ख़बरों पर विराम लगा दिया है। साथ ही फिल्म को लेकर एक नया अपडेट भी शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर पर नोट शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसे सभी दावे गलत हैं जिनमें कहा गया है कि 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को CBFC के साथ किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा है या इसके सर्टिफ़िकेशन को रोक दिया गया है। फ़िल्म को अभी तक सर्टिफ़िकेशन के लिए CBFC के पास जमा नहीं किया गया है।
यह भी पढ़े -'शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,' रवीना टंडन ने शेयर किया 'वेलकम टू द जंगल' का अनुभव
फैंस से की ये अपील
वहीं आगे फैंस से अपील करते हुए लिखा गया, 'इसलिए, ऐसी रिपोर्ट्स पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। हम मीडिया आउटलेट्स और लोगों से गुज़ारिश करते हैं कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी न फैलाएं। फ़िल्म से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी सलमान खान फ़िल्म्स द्वारा सिर्फ़ उसके आधिकारिक चैनलों के ज़रिए ही शेयर की जाएगी।
Created On :   4 July 2026 2:33 PM IST












