Prince Narula-Yuvika Chaudhary Divorce: युविका चौधरी से तलाक ले रहे हैं प्रिंस नरुला? सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने से बढ़ीं अटकलें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और कपल अलग होने जा रह है। इसकी वजह है उनकी हालिया इंस्टाग्राम एक्टिविटी दरअसल, प्रिंस और युविका ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
प्रिंस और युविका ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की हालिया सोशल मीडिया एक्टिविटी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस का मानना है कि शायद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। हालांकि, प्रिंस और युविका ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
ये पहली बार नहीं है, जब प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के रिश्ते को लेकर ऐसी चर्चाएं सामने आई हों। इससे पहले भी युविका की प्रेग्नेंसी के दौरान दोनों के अलग रहने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय युविका अपनी मां के घर रह रही थीं।
डेटिंग के बाद रचाई शादी
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की मुलाकात 2015 में ‘बिग बॉस 9’ के दौरान हुई थी। शो में उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कई साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली। फिर कपल ने IVF के जरिए अपनी बेटी इकलीन नरूला का वेलकम किया।
Created On :   4 July 2026 12:34 PM IST












