Bhai Tera Star Hai Teaser: राघव जुयाल की फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का टीजर रिलीज, जानें टीजर में क्या रहा खास, इस दिन हो रही रिलीज

राघव जुयाल की फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का टीजर रिलीज, जानें टीजर में क्या रहा खास, इस दिन हो रही रिलीज
राघव जुयाल की फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'बेड्स ऑफ बॉलीवुड' और 'किल' फिल्म से धमाल मचाने वाले राघव जुयाल अब जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका नाम ‘भाई तेरा स्टार है’ है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में एक बार फिर राघव शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। तो चलिए जान लेते है कि फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है।

क्या है टीजर में खास?

इस टीजर में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो पूरी तरह से यकीन करता है कि वह सुपरस्टार बनने के लिए ही पैदा हुआ है। फिल्म में राघव जुयाल अजय सिंह के लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘हीरो की एंट्री लेट हो सकती है, लेकिन निराश करने वाली कभी नहीं!’ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे विवेक बी अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी विवेक बी अग्रवाल और सुदीप्तो सरकार ने मिलकर लिखी है। वहीं, अवंतिका हरी, सुनील रूपाणी और विवेक बी अग्रवाल इसके प्रोड्यूसर हैं।

टीजर की शुरुआत कुछ दमदार शब्दों से होती है- ‘रॉकिंग, रेबेल, आइकॉन, सुपर अल्ट्रा फ्यूचर…’ जो फिल्म के मजेदार और एनर्जेटिक टोन को सेट करते हैं। इसमें कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और राघव की शानदार कॉमिक टाइमिंग का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलता है। इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसमें अजय के किरदार को ‘टैलेंट लोडिंग…’ टैगलाइन के साथ दिखाया गया था। अब टीजर उसी कहानी को आगे बढ़ाता नजर आता है।

Created On :   4 July 2026 12:14 PM IST

Tags

Next Story