- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- संबल योजना के हितग्राहियों को मिली...
Panna News: संबल योजना के हितग्राहियों को मिली अनुग्रह सहायता राशि

Panna News: जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी व्हीसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे की अध्यक्षता में जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत श्रमिक परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पन्ना जिले के 261 प्रकरणों में भी हितग्राहियों को 5 करोड़ 63 लाख रूपए की सहायता राशि मिली। जिले के हितग्राहियों को सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु तथा स्थायी अपंगता के प्रकरणों में सहायता राशि का लाभ मिला। पवई विकासखण्ड के सर्वाधिक 63 श्रमिक परिवार लाभांवित हुए जबकि गुनौर ब्लॉक के 25, शाहनगर ब्लॉक के 41, पन्ना ब्लॉक के 58, अजयगढ़ ब्लॉक के 50 तथा नगरीय निकाय पन्ना के 12, देवेन्द्रनगर के 3, गुनौर के 3, पवई, अजयगढ़ और अमानगंज के दो-दो प्रकरणों में हितग्राहियों को सहायता राशि प्राप्त हुई है। इस अवसर पर श्रम निरीक्षक वेदमणि दाहिया सहित हितग्राही भी उपस्थित रहे।
Created On :   2 July 2026 3:42 PM IST













