- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शासकीय कन्या महाविद्यालय में...
Panna News: शासकीय कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए इंडक्शन व दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

Panna News: शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत हेतु इंडक्शन कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवागंतुक छात्राओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। सभी को एनईपी-२०२० के तहत विषय चयन, बहुविषयक शिक्षा, एबीसी, कौशल आधारित शिक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराईं गईं।
यह भी पढ़े -4.5 करोड़ की लागत से निर्मित महाविद्यालय भवन में महज तीन वर्ष में आईं दरारें, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम भी आयोजित
उक्त कार्यक्रम के अलावा महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अनुशासन, सकारात्मक सोच, अध्ययन के प्रति समर्पण तथा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए उचित विषय चयन की आवश्यकता पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गिरिजेश शाक्य ने प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासित जीवन एवं महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आव्हान किया। ग्रंथपाल नरेश कुमार पटेल ने अपने उद्बोधन में दीक्षारंभ कार्यक्रम को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ते हुए कहा कि प्राचीन गुरुकुल परंपरा में भी दीक्षारंभ एवं दीक्षांत समारोह का विशेष महत्व रहा है। कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित श्रीमती मेहरून निशा ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान डॉ. फरीद अहमद सौदागर ने कॅरियर मार्गदर्शन से संबंधित रोजगार उन्मुखी व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में विवेक कुमार मिश्रा, डॉ. कल्पना श्रीवास्तवव, डॉ. नन्दउना शिल्पनकार, श्रीमती रजिया शाह सहित महाविद्यालय के अन्य शैक्षणिक स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
Created On :   2 July 2026 3:35 PM IST













