- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- छात्रा सृष्टि मिश्रा की संदिग्ध मौत...
Panna News: छात्रा सृष्टि मिश्रा की संदिग्ध मौत पर पिता ने जताई हत्या की आशंका, एफआईआर और निष्पक्ष जांच की मांग

Panna News: पन्ना जिले के पवई निवासी अनुराग मिश्रा की बेटी सृष्टि मिश्रा जो प्रयागराज स्थित यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा थी। सृष्टि की संदिग्ध मौत को लेकर उनके माता-पिता ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। परिजनों के अनुसार सृष्टि 15 जून को पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में घर से प्रयागराज पढ़ाई के लिए गई थी।
यह भी पढ़े -शासकीय कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए इंडक्शन व दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
20 जून की सुबह उसके मोबाइल से परिजनों को तबीयत खराब होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां सृष्टि इमरजेंसी वार्ड में मृत मिली। पिता अनुराग मिश्रा का आरोप है कि बेटी के चेहरे का रंग नीला पड़ा हुआ था और हाथ में पहनी सोने की अंगूठी भी गायब थी। परिजनों ने प्रशासन से मेडिकल कॉलेज और छात्रावास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ ही उसके सहपाठी छात्र-छात्राओं से पूंछतांछ, मोबाइल की फारेसिंक जांच तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Created On :   2 July 2026 3:40 PM IST













