Panna News: चिकित्सक दिवस पर जिला चिकित्सालय पन्ना में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

चिकित्सक दिवस पर जिला चिकित्सालय पन्ना में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय पन्ना में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।

Panna News: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय पन्ना में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार गुप्ता द्वारा स्वयं रक्तदान कर किया गया। इस अवसर पर सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. सुधीर सिंह चौहान एवं चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है तथा एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है।

चिकित्सक दिवस के अवसर पर रक्तदान करना समाज के प्रति सेवा, समर्पण एवं मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है। जिला चिकित्सालय पन्ना ने आम नागरिकों से भी नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की ताकि आपातकालीन परिस्थितियों एवं गंभीर रोगियों के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम के अंत तक कुल 22 यूनिट रक्तदान किया गया जिस पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा सभी रक्तदाताओं का प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया तथा उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

Created On :   2 July 2026 3:38 PM IST

Tags

Next Story