Panna News: 4.5 करोड़ की लागत से निर्मित महाविद्यालय भवन में महज तीन वर्ष में आईं दरारें, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

4.5 करोड़ की लागत से निर्मित महाविद्यालय भवन में महज तीन वर्ष में आईं दरारें, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन
लगभग 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बने शासकीय महाविद्यालय अजयगढ़ भवन में 3-4 वर्ष के भीतर दीवारों, बाउंड्रीवाल सहित अन्य हिस्सों में बड़ी दरारें आने पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आकाश जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने तहसीलदार सुरेंद्र अहिरवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

Panna News: लगभग 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बने शासकीय महाविद्यालय अजयगढ़ भवन में 3-4 वर्ष के भीतर दीवारों, बाउंड्रीवाल सहित अन्य हिस्सों में बड़ी दरारें आने पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आकाश जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने तहसीलदार सुरेंद्र अहिरवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रतिदिन करीब 1000 छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी भवन का उपयोग करते हैं ऐसे में इसकी जर्जर स्थिति हादसे का कारण बन सकती है। ज्ञापन में स्वतंत्र तकनीकी जांच संबंधित अधिकारियों व इंजीनियरों के निलंबन, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने, दोषी पाए जाने पर ठेकेदार, इंजीनियरों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए तत्काल सुरक्षा परीक्षण एवं आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। चेतावनी दी गई कि कार्रवाई नहीं होने पर भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी पीआईयू निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।

इनकी रही उपस्थिति

ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमकुमार पाण्डेय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रबल नारायण चतुर्वेदी, रिंकू खान, रवि यादव, राजाजी बुंदेला, साजिद खान, रामनारायण यादव, प्रेमनारायण यादव, राजकुमार प्रजापति, कृष यादव, अनुज बुंदेला, अक्षय बुंदेला, युवराज बुंदेला, अजय त्रिपाठी, अजय ठाकुर, अखिलेश यादव, कृष्णकांत द्विवेदी, संकल्प द्विवेदी, विवेक शुक्ला, आदर्श गुप्ता, अमन खान, समीर खान सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Created On :   2 July 2026 3:33 PM IST

Tags

Next Story