Panna News: सेफ क्लिक अभियान के दौरान एसपी ने किया स्कूली बच्चों से संवाद

सेफ क्लिक अभियान के दौरान एसपी ने किया स्कूली बच्चों से संवाद
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे पंद्रह दिवसीय सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने मोहन्द्रा हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर स्कूली छात्र -छात्राओं से संवाद किया।

Panna News: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे पंद्रह दिवसीय सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने मोहन्द्रा हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर स्कूली छात्र -छात्राओं से संवाद किया। पुलिस अधीक्षक ने स्कूली छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि सोशल मीडिया में अनजान व्यक्ति से किसी भी हालत में बातचीत ना करें अगर बहुत जरूरी ना हो तो अपनी पर्सनल फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर ना करें, किसी भी प्रकार की लॉटरी, लोन या कोई कीमती सामान सस्ते रेट में खरीदने की लालच में न फंसे, अपने व्हाट्सएप में कोई भी फाइल डाउनलोड करते समय यह जरूर देखें कि कहीं उसमें एपीके तो नहीं लिखा, अगर फिर भी कोई साइबर धोखाधड़ी हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भावना सिंह दांगी ने भी संबोधित किया वहीं थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने बुंदेली भाषा में छात्र -छात्राओं से रोचक संवाद किया। जिला मुख्यालय से अल्प अवधि की सूचना में सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चौकी प्रभारी दीपक सिंह भदोरिया की भी सराहना हुई। कार्यक्रम को कन्हैया कचेर,पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अभिषेक चौरसिया, आईटीआई मोहन्द्रा अधीक्षक रोहित श्रीवास, अन्ना चौरसिया और पूनम कचेर ने भी संबोधित किया

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष व सरपंच अरुण चौरसिया, हायर सेकेंडरी, कन्या हाई स्कूल के शिक्षक, स्थानीय पुलिस और वन अमले के साथ सैकड़ो स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Created On :   2 July 2026 2:53 PM IST

Tags

Next Story