Panna News: जल गंगा संवर्धन अभियान का बावडी उत्सव के साथ समापन

जल गंगा संवर्धन अभियान का बावडी उत्सव के साथ समापन
जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर पन्ना विकासखंड में जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का गत मंगलवार को पन्ना नगर के वार्ड क्रमांक-10 स्थित विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में समापन समारोह आयोजित किया गया।

Panna News: जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर पन्ना विकासखंड में जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का गत मंगलवार को पन्ना नगर के वार्ड क्रमांक-10 स्थित विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत प्राचीन कुएं पर मातृशक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं जल स्त्रोतों की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत रहा।

जल संरक्षण के प्रति गंभीर होने की आवश्यकता: अनीता जाटव

जिला समन्वयक अनीता जाटव ने कहा कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं बल्कि जीवन का आधार है। यदि आज हम जल संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं हुए तो आने वाली पीढिय़ों के सामने बड़ा जल संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने और जल स्त्रोतों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से 30 जून तक चले इस अभियान के दौरान जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जिलेभर के परामर्शदाताओं, छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों के सहयोग से गांव-गांव जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। तालाब, कुएं, बावडिय़ों, अमृत सरोवर, चेक डैम तथा भूजल संवर्धन जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक कर जल संरक्षण के महत्व को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनामिका, अनीता साहू, अखिलेश श्रीवास, मनीषा गौण सहित अन्य समाजसेवियों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर उपस्थित मातृशक्तियों ने जल बचाएंगे भविष्य बचाएंगे का सामूहिक संकल्प लिया।

Created On :   2 July 2026 3:44 PM IST

Tags

Next Story