- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ग्राम रक्षकों के प्रशिक्षण हेतु...
Panna News: ग्राम रक्षकों के प्रशिक्षण हेतु आयोजित हुई कार्यशाला

Panna News: इको सेंटर स्मृति वन में लास्ट वाइल्डरनेस फाउंडेशन मुंबई द्वारा एस्ट्रल फाउंडेशन के समर्थन से पन्ना टाइगर रिजर्व एवं उत्तर वन मंडल पन्ना के सहयोग से ग्राम रक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में उत्तर वन मंडल पन्ना के वन मंडल अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पटेल, पन्ना टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक देवेंद्र अहिरवार एवं विश्रामगंज परिक्षेत्र अधिकारी नितिन राजोरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम सर्पदंश से बचाव शासकीय एवं उद्यानिकी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने तथा वन्यजीव संरक्षण में ग्राम रक्षकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
यह भी पढ़े -छात्रा सृष्टि मिश्रा की संदिग्ध मौत पर पिता ने जताई हत्या की आशंका, एफआईआर और निष्पक्ष जांच की मांग
इस अवसर पर लास्ट वाइल्डरनेस फाउंडेशन द्वारा उत्तर वन मंडल पन्ना को वन अग्नि की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अग्नि सुरक्षा सामग्री प्रदान की गई। वन मंडल अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पटेल ने ग्राम रक्षकों से संवाद कर उन्हें वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का आव्हान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व लास्ट वाइल्डरनेस फाउंडेशन के रीजनल को ऑर्डिनेटर इंद्रभान सिंह बुंदेला ने किया। आयोजन में फील्ड को ऑर्डिनेटर संदीप यादव सहित सभी ग्राम रक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
Created On :   2 July 2026 3:47 PM IST













