- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- तेज रफ्तार कार ने किराना व्यापारी...
Panna News: तेज रफ्तार कार ने किराना व्यापारी को मारी टक्कर, हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क,पन्ना। शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से किराना व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12:30 बजे इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित गीता पेट्रोल पंप के पास हुई। यहां रहने वाले 34 वर्षीय देवेंद्र कुशवाहा अपनी दुकान के पास सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान अजयगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल देवेंद्र कुशवाहा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जिला अस्पताल में उपचाररत देवेंद्र कुशवाहा के सिर, कंधे और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार कार और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   2 July 2026 4:35 PM IST












