Panna News: डिप्टी रेंजर संजय रेले सेवानिवृत्त, भव्य समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

डिप्टी रेंजर संजय रेले सेवानिवृत्त, भव्य समारोह में दी गई भावभीनी विदाई
उत्तर वन मंडल पन्ना अंतर्गत वन परिक्षेत्र देवेंद्रनगर में पदस्थ डिप्टी रेंजर संजय रेले ने वन विभाग में 39 वर्ष 7 माह की सराहनीय एवं गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने के बाद 30 जून 2026 को सेवानिवृत्ति प्राप्त की।

Panna News: उत्तर वन मंडल पन्ना अंतर्गत वन परिक्षेत्र देवेंद्रनगर में पदस्थ डिप्टी रेंजर संजय रेले ने वन विभाग में 39 वर्ष 7 माह की सराहनीय एवं गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने के बाद 30 जून 2026 को सेवानिवृत्ति प्राप्त की। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर पन्ना के एक निजी होटल में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन परिक्षेत्राधिकारी देवेंद्रनगर राहुल सिंह सिकरवार ने की।समारोह में वक्ताओं ने श्री रेले के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण, वृक्षारोपण तथा विभागीय दायित्वों के निर्वहन में उल्लेखनीय योगदान दिया।

वर्ष 2016 में वन परिक्षेत्र देवेंद्रनगर में पदस्थापना के बाद उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा अनुशासन एवं टीम भावना से विभागीय कार्यों को नई दिशा दी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संजय रेले को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामनाएं दीं। अपने संबोधन में संजय रेले ने वन विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग से मिला स्नेह, सहयोग और सम्मान उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगा।

इनकी रही उपस्थिति

इस समारोह में एस.पी. राय, जिलाध्यक्ष पन्ना कर्मचारी कांग्रेस, डिप्टी रेंजर मनोज सिंह बघेल, वनपाल केशव प्रसाद मिश्रा, बाला त्रिपाठी, अखिलेश चौहान, जगदीश अहिरवार सहित वन कर्मचारी आदित्य प्रताप सिंह, सर्वजीत सिंह, नितिन खरे, संजीव मिश्रा, मनीष शर्मा, विवेक चनपुरिया, कमलेश त्रिपाठी, राजीव द्विवेदी, मुकेश बिसरिया, विनोद मौर्य, राकेश रजक, सुनील पटेल, नजीम खान, दिनेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Created On :   2 July 2026 3:27 PM IST

Tags

Next Story