Panna News: नगर परिषद अजयगढ़ के कर्मचारी राज कुमार सोनी हुए सेवानिवृत्त

नगर परिषद अजयगढ़ के कर्मचारी राज कुमार सोनी हुए सेवानिवृत्त
नगर परिषद अजयगढ़ में पदस्थ राज कुमार सोनी भृत्य की सेवानिवृत्ति 30 जून को होने पर कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर उनके लम्बे कार्यकाल को याद करते हुए सम्मानित किया गया।

Panna News: नगर परिषद अजयगढ़ में पदस्थ राज कुमार सोनी भृत्य की सेवानिवृत्ति 30 जून को होने पर कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर उनके लम्बे कार्यकाल को याद करते हुए सम्मानित किया गया। नप के उपाध्यक्ष राज कुमार खटीक ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि राज कुमार सोनी सेवानिवृत्त हुए हैं मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे परिवार से ये विदा ले रहे हैं लेकिन इनके कार्यकाल को सदैव याद करता रहूँगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय वाल्मीकि ने कहा कि ये कर्मचारी अपने कर्तव्य पर हरदम उपस्थित रहते थे कोई भी कार्य बताया वो सब जिम्मेदारी से पूर्ण करते रहे। इनके जो भी हितलाभ हैं उनको तत्काल प्रदाय किए जाने एवं कभी भी मेरे स्तर से कोई सहयोग की आवश्यकता हो तो वह भी पूरा किया जायेगा। बृजेन्द्र तिवारी ने श्री सोनी की नियुक्ति से लेकर वर्तमान तक की सेवा अवधि के बारे में जानकारी देते हुए नम आंखों से विदाई देते हुए उनके स्वस्थ रहने तथा वृद्धावस्था में भगवान की भक्ति के साथ परिवार में ख़ुश रहने उनकी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की कामना करते हुए सम्मानित किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में सम्मान करने वाले पार्षद अजय मिश्रा, गोविन्द प्रसाद कुशवाहा, पुरुषोत्तम दास गुप्ता, उपयंत्री विक्रम बागरी, संजय जैन, मुनीन्द्र गर्ग, राम लखन विश्वकर्मा, राहुल धूरिया, प्रिंस जैन, अजय कुशवाहा गोविन्द सिंह राठौर, मुनव्वर खान, अनमोल खरे, आदित्य श्रीवास्तव, कौशल कुमार गुप्ता, गोपाल श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश, दीनदयाल साहू, राम कुमार बाल्मीकि, बिहारी कुशवाहा, शुभम यादव, नीरज साहू, राजन सिंह यादव ठेकेदार सहित उनके परिवार के सदस्य विदाई समारोह में उपस्थित रहे।

Created On :   2 July 2026 2:48 PM IST

Tags

Next Story