पन्ना टाइगर रिजर्व: कंचन नाला क्षेत्र में बाघों के संघर्ष में 17 माह की बाघिन शावक की मौत

कंचन नाला क्षेत्र में बाघों के संघर्ष में 17 माह की बाघिन शावक की मौत
पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ला वन परिक्षेत्र के कंचन नाला क्षेत्र में दो बाघों के बीच हुए संघर्ष में करीब 17 माह की एक मादा शावक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाघ पी-661 मंगलवार से क्षेत्र में सक्रिय था और बाघिन पी-151 के शावकों के करीब पहुंचने का प्रयास कर रहा था।

Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ला वन परिक्षेत्र के कंचन नाला क्षेत्र में दो बाघों के बीच हुए संघर्ष में करीब 17 माह की एक मादा शावक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाघ पी-661 मंगलवार से क्षेत्र में सक्रिय था और बाघिन पी-151 के शावकों के करीब पहुंचने का प्रयास कर रहा था। बाघिन ने अपने शावकों की सुरक्षा के लिए उसका मुकाबला किया और कुछ समय के लिए उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। हालांकि शाम के समय बाघिन के आगे निकलने पर एक शावक पीछे रह गया तभी पी-661 ने हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि शावक की मौके पर ही मौत हो गई। पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शावक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद एनटीसीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद पार्क प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Created On :   2 July 2026 3:30 PM IST

Tags

Next Story