- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विलंब शुल्क सहित १० जुलाई तक लॉक हो...
Panna News: विलंब शुल्क सहित १० जुलाई तक लॉक हो सकेगें मान्यता आवेदन

Panna News: जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के पत्र दिनांक ३० जून २०२६ के अनुसार कुछ अशासकीय स्कूलों द्वारा निर्धारित समय सीमा में ऑनलाईन आवेदन लॉक नहीं कर सकने के कारण एवं छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सत्र २०२६-२७ हेतु विलंब सहित मान्यता लॉक करने की अन्तिम तिथि में वृद्धि करते हुए दिनांक १० जुलाई २०२६ निर्धारित की गई है। ऐेसे अशासकीय विद्यालय जो मान्यता लॉक नहीं कर पाये है वह विद्यालय १० जुलाई २०२६ तक विलंब शुल्क सहित मान्यता आवेदन लॉक कर सकते है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि निर्धारित तिथि १० जुलाई में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जायेगी।
Created On :   2 July 2026 3:49 PM IST
Next Story













