India's Got Latent 2: समय के शो को लेकर सुनील पाल का खुलासा, ऑफर हुए लाखों रुपये, इंस्टा पर किया फॉलो, क्या बनेंगे ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का हिस्सा?

समय के शो को लेकर सुनील पाल का खुलासा, ऑफर हुए लाखों रुपये, इंस्टा पर किया फॉलो, क्या बनेंगे ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का हिस्सा?
समय रैना और सुनील पाल अलग-अलग तरह की कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। सुनील पाल को समय रैना की वलगर कॉमेडी पसंद नहीं हैं। सुनील पोल ने कई बार समय रैना को खरी खोटी सुनाई है। और कुछ समय पहले दोनों के कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में देखा गया था।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। समय रैना और सुनील पाल अलग-अलग तरह की कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। सुनील पाल को समय रैना की वलगर कॉमेडी पसंद नहीं हैं। सुनील पोल ने कई बार समय रैना को खरी खोटी सुनाई है। और कुछ समय पहले दोनों के कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में देखा गया था जहां दोनों ने एक दूसरे को जमकर रोस्ट किया था। इसी बीच कॉमेडियन सुनील पाल ने खुलासा किया है कि उन्हें समय रैना ने शो इंडियाज गॉट लेटेंट में आने के लिए 25 लाख रुपये ऑफर हुए। क्या इसके बाद वह समय रैना के शो का हिस्सा बनेंगे।

समय रैना ने शो में आने के लिए ऑफर की बड़ी रकम

गुरुवार रात कॉमेडियन सुनील पाल एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट से उनका एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह कहते हैं, ‘समय रैना ने मुझे बात की थी, 25 लाख देने की बात भी कही थी लेकिन मैंने कहा कि मैं गाली नहीं दूंगा। इस पर वह बोला कि सर आप गाली मत देना।’ इतना कहने के बाद भी सुनील पाल ने साफ-साफ नहीं बताया कि क्या वह ‘इंडिया गॉट लेटेंट 2’ में जाएंगे या नहीं।

सुनील पाल आगे कहते हैं, ‘समय रैना के मिलियन में फॉलोअर्स हैं लेकिन वह सिर्फ मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करता है। अब वो मुझे फॉलो कर रहा है तो अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाएगा।’ समय रैना का शो की बात करें तो यह नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होता है। जहां नेटफ्लिक्स पर आने वाला शो बिना विज्ञापनों के रहता है, वहीं यूट्यूब वाले वर्जन में बीच-बीच में विज्ञापन आते हैं।

Created On :   3 July 2026 2:01 PM IST

Tags

Next Story