Om Puri on Film Industry: ‘अच्छे रोल अपने रिश्तेदारों को देगी’, जब ओम पुरी ने खोली थी फिल्म इंडस्ट्री की पोल, नसीरुद्दीन शाह के लिए कही थी ये बात, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ओम पुरी हिंदी सिनेमा के दिग्गज भारतीय अभिनेता थे, जिन्हें अपने शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे खास और मजबूत दोस्तियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ निभाया। इसी बीच ओम पुरी का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे फिल्म इंडस्ट्री की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े -रूपाली गांगुली ने सतीश शाह के साथ 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के दिन किए याद, कहा- बहुत याद करती हूं...
पुराना वीडियो फिर हुआ वायरल
हाल ही में ओम पुरी का एक पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने दोस्त नसीरुद्दीन शाह की तारीफ करते नजर आ रहे हैं और साथ ही बॉलीवुड की सच्चाई भी सामने रख रहे हैं। वीडियो में ओम पुरी, नसीरुद्दीन के बारे में बात करते हुए कहते हैं, ‘शायद तुम्हें पता नहीं है, लेकिन तुम बहुत बेहतरीन अभिनेता हो। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी तुम्हें काफी पसंद किया जाता है। अभी तुम्हारी फिल्म ‘मॉनसून वेडिंग’ की काफी चर्चा हो रही है और विदेशी लोग भी तुम्हारी बहुत तारीफ कर रहे हैं।’
यह भी पढ़े -'अगर सुधार करना है तो अपना बचाव करना बंद करो', कंगना रनौत ने राम कपूर को लगाई फटकार
हमारी फिल्म इंडस्ट्री बहुत चालाक है
इसके बाद उन्होंने नसीरुद्दीन शाह से एक गंभीर सवाल पूछा। उन्होंने कहा, ‘तुम पिछले 25 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हो और 150 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हो। अगर तुम यह बात विदेशों में बताओगे, तो लोग हैरान रह जाएंगे।’ ओम पुरी ने आगे बॉलीवुड की सच्चाई बताते हुए कहा, ‘हमारी फिल्म इंडस्ट्री बहुत चालाक है। ये आपको पैसे तो देगी, लेकिन अच्छे रोल अपने रिश्तेदारों को देगी। और आपको अक्सर हाथ में चाकू देकर गुंडा बना दिया जाएगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर बड़े-बड़े बॉडीबिल्डर्स के पोस्टर देखकर निराशा होती है, तो अपनी फिल्मों को याद करो- जैसे ‘स्पर्श’, ‘मंथन’, ‘आक्रोश’ और ‘जाने भी दो यारों’। यही फिल्में आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के बीच खड़ा करती हैं।
Created On :   2 July 2026 12:48 PM IST












