Samantha Ruth Prabhu: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, लिखा मजेदार नोट, फैंस ने दी बधाई

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, लिखा मजेदार नोट, फैंस ने दी बधाई
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस साल के आखिर में उनकी डिलीवरी होने वाली है। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और कहा थी भी वो ब्रेक लेने वाली हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस साल के आखिर में उनकी डिलीवरी होने वाली है। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और कहा थी भी वो ब्रेक लेने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। 39 साल की सामंथा ने इस तस्वीर के साथ एक बहुत ही मजेदार कैप्शन लिखा, जिसने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच लिया है।

सामंथा ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर

सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेबी बंप की एक खास तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सामंथा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मेरे सिक्स-पैक एब्स, मैं तुमसे बाद में मिलूंगी।' उनकी इस बात पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में बधाइयों का तांता लग गया है। कुछ हफ्ते पहले ही सामंथा ने अपने पति और मशहूर फिल्म निर्माता राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद की खुशखबरी फैंस के साथ बांटी थी।

काम से छोटा ब्रेक लेंगी सामंथा

अपनी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सफलता के जश्न के दौरान सामंथा ने संकेत दिया था कि वह अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस से कुछ समय का ब्रेक लेंगी। सामंथा ने कहा, 'मा इंटी बंगारम' के बाद, अपनी सेहत की वजह से मुझे थोड़ा ब्रेक लेना होगा। मैं मैट्रनिटी लीव पर रहूंगी। इसके बाद, मैं अपने फैंस के लिए एक और बेहतरीन फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर जरूर वापसी करूंगी।'


Created On :   1 July 2026 11:20 AM IST

Tags

Next Story