Toxic A Fairy Tale for Grown Ups: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से सामने आया एक्ट्रेसेसे के धमाकेदार लुक्स, नयनतारा से लेकर कियारा का दिखा अनोखा अंदाज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जब से फिल्म का वाइल्ड टीजर रिलीज हुआ है फैंस को मन में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है। इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने फिल्म की एक खास झलक शेयर की है, जिसमें फिल्म की सभी एक्ट्रेसेसे की खास झलक शेयर की है।
'टॉक्सिक' की खास झलक
आज 'टॉक्सिक' के निर्मातओं ने फिल्म की खास झलक शेयर की है। यह खास झलक एक चेतावनी के साथ शुरू होती है, जिसमें लिखा होता है- 'पेरेंट्स, ग्रैंड पेरेंट्स और ग्रेट ग्रैंड पेरेंट्स अपने बच्चों को दूर रखें'। इसके बाद सबसे पहले समुद्र किनारे कियारा का ग्लैमरस लुक दिखाया जाता है। फिल्म में कियारा, नादिया के किरदार में नजर आएंगी।
यह भी पढ़े -रवि किशन ने शो 'अलायंस' को कहा अलविदा, बोले- 'ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं'
नयनतारा का एक्शन अवतार
इस फिल्म में नयनतारा, गंगा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में नयनतारा यश की बहन के किरदार में नजर आएंगी। आज फिल्म की खास झलक में नयनतारा बाइक पर एक्शन अवतार में नजर आईं।
हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी इस फिल्म में एलिजाबेथ का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में हुमा खलनायक की भूमिका में नजर आएंगी। ब्लैक ड्रेस में हुमा का दिलफेंक अंदाज प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़े -'वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल', अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार
रुक्मिणी वसंत
साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत इस फिल्म में मेलिसा का किरदार निभा रही हैं। आज इस खास झलक में रुक्मिणी एक्शन करते नजर आईं। फिल्म के एक सीन में रुक्मिणी किसी के ऊपर बंदूक ताने गुस्से में नजर आ रही हैं।
तारा सुतारिया
इस फिल्म में तारा सुतारिया, रेबेका के किरदार में नजर आएंगी। आज इस खास लुक में तारा ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह किसी पार्टी को एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं।
Created On :   1 July 2026 3:11 PM IST












