Awarapan 2 Teaser Out: 'इस बार ये आवारापन खत्म होगा या मैं' रिलीज हुआ आवारापन 2 का धमाकेदार टीजर, एक्शन में दिखे इमरान हाशमी, दिशा की भी दिखी झलक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' एक कल्ट क्लासिक फिल्म है। इसके गाने आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। अब 19 साल के लंबे समय बाद आखिरकार इसका सीक्वल आ रहा है। जब से फिल्म आवारापन 2 की अनाउंसमेंट हुई है फैंस इस फिल्म के रिलीज को इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आने वाली है उनकी झलक भी टीजर में देखने को मिली है।
यह भी पढ़े -पहली मुलाकात में ही जब किशोर कुमार ने कर दिया था शादी के लिए प्रपोज, लीना चंदावरकर ने इस वजह से ठुकराया
रिलीज होते ही वायरल हुआ टीजर
आज विशेष फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म 'आवारापन 2' का टीजर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, '19 साल के लंबे इंतजार के बाद 'आवारापन 2' अब खत्म हुआ। शिवम वापस आ गया है।' इस फिल्म में इमरान हाशमी शिवम के किरादार में नजर आएंगे। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
क्या है टीजर में खास
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के टीजर की शरुआत इन लाइन से शुरू होती है- 'कछ लोगों की कहानिंया उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती है, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है।' इसी के साथ फिल्म में इमरान को एक्शन करते दिखाया गया है। इसके साथ ही शबाना आजमी और दिशा पाटनी की खास झलक भी दिखाई गई है। और पूरे टीजर में तो फिर आयो गाना सुनाई देता है जो इस टीजर को और भी शानदार बना देता है।
Created On :   29 Jun 2026 12:18 PM IST












