Salman Khan Shifting New Home: सलमान खान छोड़ रहे गैलेक्सी अपार्टमेंट, 6 मंजिला घर में होंगे शिफ्ट, जानें कहां बन रहा 'भाईजान' का नया आशियाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। जांच में हमलावरों का संबंध बिश्नोई गैंग से बताया गया था। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उन्हें Y+ सुरक्षा प्रदान की गई थी। वहीं, जिस बालकनी से वह अपने फैंस का अभिवादन करते थे, उसे भी बुलेटप्रूफ ग्लास से सुरक्षित कर दिया गया है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि, सलमान खान जल्द अपना बांद्रा का गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर नए इमारत में शिफ्टमें हो सकते है। जानकारी के मुताबिक सलमान खान खुद का प्लॉट लेकर बांद्रा में घर बनवा रहे हैं। एक्टर को अपने नए छह मंजिला घर के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है।
यह भी पढ़े -'कॉन सिटी' की शूटिंग के दौरान अन्ना बेन से बहुत कुछ सीखने को मिला अर्जुन दास (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
बांद्रा में समंदर किनारे बन रहा सलमान खान का नया घर
बता दें कि सलमान खान का बांद्रा में बनने वाला नया छह मंजिला घर समुद्र किनारे होगा। महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने 16 जून को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह नया घर बांद्रा के चिम्बई इलाके में बनाया जाएगा, जो सलमान खान के मौजूदा निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ ही दूरी पर स्थित है। जानकारी के लिए बता दें कि, सलमान खान 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं।
यह भी पढ़े -'शूट से जुड़ी बहुत अच्छी यादें हैं', अभिनेता रजा मुराद ने किरण कुमार के साथ फिल्म 'हिना' की शूटिंग को याद किया
मां सलमा खान की जमीन पर बन रहा नया घर
MCZMA सूत्रों के मुताबिक नया घर सलमान खान की मां सलमा खान की जमीन पर बनाया जाएगा। इस प्लॉट पर पहले 1956 से पहले बना दो मंजिला मकान मौजूद था, जिसे जर्जर हालत के कारण परिवार ने खरीदने के बाद गिरा दिया था।नई इमारत ग्राउंड फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और छह मंजिलों वाली होगी। इसका कुल निर्माण क्षेत्र लगभग 1,014 वर्ग मीटर होगा।
Created On :   27 Jun 2026 12:41 PM IST












