Welcome To The Jungle X Review: क्या फैंस को पसंद आई 34 स्टार्स से भरी अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’? जानें यूजर्स का रिएक्शन

क्या फैंस को पसंद आई 34 स्टार्स से भरी अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’? जानें यूजर्स का रिएक्शन
26 जून को सिनेमाघरों में मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज हो गई है, जिसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, सुनील शेट्टी समेत लगभग 34 एक्टर्स कॉमेडी करते हुए नजर आ रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 26 जून को सिनेमाघरों में मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज हो गई है, जिसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, सुनील शेट्टी समेत लगभग 34 एक्टर्स कॉमेडी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस के बीच काफी बज बना हुआ था। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने जमकर कमाई की थी। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो सोशल मीडिया पर फैंस के रिव्यूज आने शूरु हो गए हैं।

फैंस को पसंद आई ‘वेलकम टू द जंगल’?

‘वेलकम टू द जंगल’ को दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘निष्पक्ष राय- ‘वेलकम टू द जंगल’ एक बेहतरीन मनोरंजक फिल्म है। काफी समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में इतना हंसा हूं। तलविंदर का गाना 'क्यों' देखना बेहद मजेदार है। बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने वाली है। अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हो सकती है।’


अक्षय कुमार ने किया यूजर्स को इंप्रेस

कई यूजर्स ने अक्षय की एक्टिंग की तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘अभी-अभी वेलकम टू द जंगल’ देखी! जबरदस्त मनोरंजक है। पहला भाग अच्छा है, लेकिन दूसरा भाग तो कमाल का है। हमेशा की तरह अक्षय कुमार जबरदस्त थे और बाकी सभी कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किया। यह एक पूरी तरह पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और एक्शन का भरपूर तड़का है। पैसा वसूल। इसे देखना न भूलें दोस्तों।


एक यूजर ने लिख- ‘वेलकम टू द जंगल यकीनन वेलकम बैक से बेहतर है। लोग वेलकम बैक की आलोचना क्यों नहीं करते? यह तो पहले भाग का अपमान था।’ वहीं एक यूजर ने वेलकम से इस फिल्म की तुलना करते हुए कहा कि सारी वेलकम के सारे पार्ट्स को मिला दो, तब भी ओजी वेलकम की बराबरी नहीं कर सकते।





'वेलकम 3' की स्टार कास्ट

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में लगभग 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस, तुषार कपूर और लारा दत्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को फिरोज ए. नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।


Created On :   26 Jun 2026 10:47 AM IST

Tags

Next Story