IIFA Connex Mumbai: IIFA Connex इवेंट में शानदार लुक में पहुंचे सितारे, पंकज त्रिपाठी से लेकर उर्वशी रौतेला, दिया मिर्जा ने लिया हिस्सा, देखें वायरल वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिन मुंबई में आईफा कनेक्स का दूसरे सीजन का आयोजन किया गया। इस दौरान दीया मिर्जा, पंकज त्रिपाठी और उर्वशी रौतेला के अलावा कई सितारों ने हिस्सा लिया। जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस इवेंट में सभी सितारे बेहद ही शानदार लुक में पहुंचे। वहीं दिया मिर्जा का लुक ने तो पूरी लाइम लाइट ही लूट ली। वहीं उर्वशी रौतेला के बेग ने लोगों के ध्यान खींचा।
पंकज त्रिपाठी
आईफा कनेक्स के कॉन्सेप्ट को लेकर पंकज त्रिपाठी बेहद खुश दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि लोग एक साथ बैठे और अपने सुझाव शेयर करें। उन्होंने कहा, 'बस इस तरह की कोई चीजें नहीं हो पाती हैं, बाकी सब कुछ हो जाता है।'
जब दीया ने पंकज से पूछा कि अगर आपका यूट्यूब चैनल हो तो आप क्या करेंगे? दीया की इस बात पर पंकज ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि उन्हें मौका मिला तो वह प्रवचन देना शुरू कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -दिवंगत दादी की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं अमीषा पटेल, बोलीं- स्वर्ग से जलन होती है
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने IIFA CONNEX Edition 2 की शुरुआत की। दीया ने इस कार्यक्रम को लेकर कई बाते बताईं। उन्होंने कहा कि आज सभी यहां पर अपने विचारों को शेयर करेंगे और वह इस कार्यक्रम को लेकर बेहद खुश हैं। इस कार्यक्रम में जैकी भगनानी भी नजर आए।
यह भी पढ़े -'वेलकम टू द जंगल' रिव्यू अक्षय कुमार की कॉमेडी से भरपूर एक धमाकेदार और दर्शकों को गुदगुदाने वाली फिल्म
कई सितारे आए नजर
इस कार्यक्रम में दीया मिर्जा, पंकज त्रिपाठी, उर्वशी रौतेला, चंकी पांडे, जैकी भगनानी के अलावा भी कई सीतरे नजर आए। जिनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में कई सितारों ने अपने विचारों को शेयर किया।
Created On :   26 Jun 2026 11:39 AM IST












