India's Got Latent 2: 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में समय रैना ने क्यों उड़ाया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मजाक? पूछा ऐसा सवाल, वीडियो हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ शामिल हुईं थी वहीं 12वीं फेल फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर और वरुण धवन भी पहुंची थे। इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 2 के पैनल में शामिल हुए हैं। शो के दौरान, समय ने नवाजुद्दीन की फिल्म 'थामा' में उनकी परफॉर्मेंस पर मजाक उड़ाया। यह एक वैम्पायर कॉमेडी फिल्म थी, जिसे इस साल की शुरुआत में रिलीज होने पर खराब रिव्यू मिले थे।
यह भी पढ़े -अनुपम श्याम बर्थ एनिवर्सरी ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ बनकर अमर हुए अभिनेता, यूं तय किया था प्रतापगढ़ से मुंबई तक का सफर
समय रैना ने नवाजुद्दीन से पूछा सवाल
नवाजुद्दीन से बात करते हुए समय ने पूछा, 'सर, आपने 'थामा' क्यों की? आपने इसे बनाया ही क्यों?' नवाजुद्दीन ने थोड़ा रुक कर पूछा, 'थामा?' फिर थोड़ी देर रुकने के बाद उन्होंने कहा, 'खैर, बन गई। अब तो हो गया।' जब समय ने पूछा, 'सर, हम ऐसी बातें कह सकते हैं, है ना?' तो नवाजुद्दीन ने जवाब दिया, 'हां, बिल्कुल। आपने तो कह ही दिया है। अब और क्या कह सकते हैं?' फिर समय ने कहा, 'नहीं, नहीं, मुझे इजाजत लेनी चाहिए।' इस पर नवाज़ुद्दीन ने जवाब दिया, 'आपको सच में लेनी चाहिए।'
यह भी पढ़े -एकता कपूर के गणपति उत्सव में आमने-सामने आए आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना, नहीं हुई बातचीत
INDIA’S GOT LATENT S2 EP7 ft. Nawazuddin Siddiqui, Bhuvan Bam, Mukesh Chhabra, Kaustubh Agarwal#IndiasGotLatent #IndiasGotLatentS2 #NawazuddinSiddiqui #KaustubhAgarwal #MukeshChhabra #BhuvanBam #FullVideo #Comedy #IndianComedy pic.twitter.com/YQCRG54LFR
— BharatKiJanta (@Bharatki_janta) September 18, 2026
समय ने नवाजुद्दीन की तारीफ की
समय रैना ने जल्द ही बात बदली और 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की परफॉर्मेंस की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'लेकिन 'सेक्रेड गेम्स' कमाल की थी। सच में। हर कोई 'सेक्रेड गेम्स' को पसंद करता है।' फिर समय ने मजाक में कहा, 'उसमें नवाज सर ने ड्रग्स ली, शराब पी, वेश्याओं के साथ सोए और फिर सेट पर आ गए।' इस पर नवाजुद्दीन ने भी मजाक में साथ देते हुए जवाब दिया, 'मैं आज भी उसी तरह तैयारी करके आया हूं।'
Created On :   19 Sept 2026 12:05 PM IST












