Katrina Kaif Postpartum: गणपति पूजा के बाद हुई ट्रोलिंग के बीच बोलीं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ- अब खुद को अच्छा महसूस करना जरूरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर हुई बॉडी शेमिंग को लेकर भी चर्चा में हैं। नवंबर 2025 में पति विक्की कौशल के साथ बेटे विहान का स्वागत करने के लगभग 10 महीने बाद बाद हाल ही में उन्होंने सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने आईं। गणपति उत्सव के दौरान अंबानी परिवार के घर पूजा में पहुंचीं कैटरीना की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके बढ़े वजन और लुक को लेकर टिप्पणियां कीं। लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी से पहले और बाद की तस्वीरों की तुलना भी की। अभिनेत्री के समर्थन में अली जफर, सोनारिका भदौरिया और शिवालिका ओबेरॉय जैसे सितारे सामने आए।
प्रेग्नेंसी के बाद संवेदनशील हुई त्वचा
अब एक इंटरव्यू में कैटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी त्वचा में आए बदलावों के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उनकी त्वचा पहले से ज्यादा संवेदनशील हो गई थी। उनके लिए यह ऐसा दौर था, जब उन्हें समझना पड़ा कि कौन से उत्पाद उनकी त्वचा के लिए सही हैं। वह ऐसे उत्पाद चाहती थीं, जो त्वचा को आराम और ताजगी दें।
यह भी पढ़े -दिलेर खरकिया पर फायरिंग के बाद एआईसीडब्ल्यूए ने सीएम नायब सिंह सैनी को लिखा पत्र, कलाकारों के लिए मांगी सुरक्षा
अब खूबसूरत दिखने का मतलब अलग
कैटरीना ने कहा कि मॉडलिंग और अभिनय की शुरुआत के समय खूबसूरती को लेकर कई तरह के तय मानक और धारणाएं थीं। समय के साथ उनकी सोच बदली है। अब उनके लिए सबसे खूबसूरत दिखने का मतलब सिर्फ बाहर से अच्छा नजर आना नहीं, बल्कि अंदर से अच्छा और स्वस्थ महसूस करना है।
यह भी पढ़े -गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म 'तुम मेरे हो' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, इस दिन फिल्म होगी रिलीज
स्वस्थ रहने से बढ़ता है आत्मविश्वास
अभिनेत्री ने बताया कि स्वस्थ खान-पान, शरीर में सूजन को नियंत्रित रखना, सक्रिय रहना और ध्यान करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। वह सुबह उठने के बाद करीब एक घंटे फोन से दूर रहने और प्राकृतिक रोशनी लेने को भी अहम मानती हैं। उनके मुताबिक, जब व्यक्ति अंदर से स्वस्थ महसूस करता है तो उसका आत्मविश्वास अपने आप चेहरे और व्यक्तित्व में नजर आने लगता है।
यह भी पढ़े -दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर लिया बप्पा का आशीर्वाद
Created On :   18 Sept 2026 7:03 PM IST












