Tiffany Trump at Ambani Ganpati celebration: भारत आकर ट्रेडिशनल लुक में सजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, अंबानी के गणपति उत्सव से तस्वीरें वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अंबानी परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी पर भव्य स्तर पर बप्पा का स्वागत किया था। उनके गणपति उत्सव में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इसी के साथ सात समंदर पार से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप भी अपने पति के साथ अंबानियों के गणेशोत्सव में शिरकत करने आईं। बप्पा के स्वागत से लेकर विदाई तक, टिफनी का खास अंदाज नजर आया।
मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगे में आईं नजर
अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने भी शिरकत की। इस दौरान वे पारंपरिक भारतीय आउटफिट में खूब दमकीं। उन्होंने नामी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहना था। भारत की संस्कृति और यहां मिले प्यार ने टिफनी का दिल जीत लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'प्यार के साथ भारत में'।
यह भी पढ़े -आईएएनएस रिव्यू मेघना गुलजार की ‘दायरा’ वास्तविकता से जुड़ा रोमांचक सिनेमाई अनुभव
सितारों के बीच छाया देसी अंदाज
टिफनी ट्रंप एंटीलिया में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में अपने पति के साथ पहुंचीं। टिफनी ने पेस्टल ग्रीन कलर का मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन लहंगा पहना। इसमें वे बेहद खूबसूरत लगीं। इस लहंगे पर आइवरी रंग की कढ़ाई और मोतियों का खूबसूरत वर्क देखा गया। टिफनी के पति माइकल बूलस भी गणपति उत्सव में नजर आए। उन्होंने केसरिया शेरवानी पहनकर शिरकत की। टिफनी और माइकल की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़े -'आशीर्वाद का दीया' गाने पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया से खुश हुए अमन पंत, बोले- 'मेरी मेहनत सफल रही'
अंबानियों के साथ दी बप्पा को विदाई
अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन में भी टिफनी ट्रंप शामिल हुईं। अंबानी परिवार के सदस्यों के साथ वे बप्पा को विदा करती नजर आईं।
Created On :   18 Sept 2026 12:02 PM IST












