Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: अंजलि अरोड़ा की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा का ट्रेलर देख चौंके यूजर्स, बोले- ‘आदिपुरुष’ के लिए इज्जत बढ़ी

अंजलि अरोड़ा की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा का ट्रेलर देख चौंके यूजर्स, बोले- ‘आदिपुरुष’ के लिए इज्जत बढ़ी
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म के डायलॉग्स, किरदारों के लुक और वीएफएक्स को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कंटेंट क्रिएटर और कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद से फिल्म की कास्टिंग को लेकर सवाल खड़ें हो रहे थे और लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रोलर रिलीज कर दिया है जो रिलीज होते ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है।

कैसा है ट्रेलर

फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर में एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा को माता सीता के किरदार में देखकर सोशल मीडिया पर पहले ही बहस छिड़ चुकी है। वहीं रजनीश दुग्गल ने लंका नरेश रावण का किरदार निभाया है। ट्रेलर में फैंस के देखने के लिए कुछ भी खास नजर नहीं आता। न को वीएफएक्स अच्छे हैं और ना ही डायलॉग।

सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रोल

फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स फिल्म को कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इसे देखने के लिए प्रोड्यूसर खुद पैसे दे तो भी न देखूं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर देख कर मुझे शर्म आ रही हैा’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘हिंदी बोलने वाली एक्ट्रेस को हिंदी डब कर दिया।’ फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की तुलना ज्यादातर यूजर्स कृति सेनन की आदिपुरुष से कर रहे हैं। 2023 में रिलीज हुई इस मूवी के डायलॉग्स, किरदारों के लुक और वीएफएक्स को लेकर काफी आलोचना हुई थी। अब दोनों फिल्मों में समानता बताई जा रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘आदिपुरुष के लिए रिस्पेक्ट बढ़ गई।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आदिपुरुष 2.0’।




Created On :   17 Sept 2026 5:15 PM IST

Tags

Next Story