CBFC Board: भारत सरकार ने किया CBFC का पुनर्गठन, पंकज त्रिपाठी से प्रीति जिंटा तक शामिल हुए ये 18 सदस्य

भारत सरकार ने किया CBFC का पुनर्गठन, पंकज त्रिपाठी से प्रीति जिंटा तक शामिल हुए ये 18 सदस्य
बीते दिन बुधवार को भारत सरकार ने सेंसर बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन किया। गठित किए गए नए बोर्ड में कुल 18 सदस्य को शामिल किया गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिन बुधवार को भारत सरकार ने सेंसर बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन किया। गठित किए गए नए बोर्ड में कुल 18 सदस्य को शामिल किया गया है। इनमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी, मनोज जोशी, प्रोसेंजीत चटर्जी, अभिनेत्री प्रीति जिंटा, रूपाली गांगुली और पल्लवी जोशी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

ये 18 सदस्य बने CBFC का हिस्सा

पुनर्गठित CBFC में विनोद अनुपम, मनोज जोशी, अभिषेक जैन, रिकी केज, प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी, हंसराज हंस, सुप्रिया यार्लगड्डा, यतींद्र मिश्रा, रूपाली गांगुली, प्रीति जिंटा, नीला माधब पांडा, पंकज त्रिपाठी, प्रोसेंजीत चटर्जी, पल्लवी जोशी, निशिगंधा वाड, वामन केंद्रे और रमेश पतांगे को शामिल किया गया है।

क्या होगा काम

इस नई लिस्ट में सिनेमा, संगीत, साहित्य और कला के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को जगह मिली है। बोर्ड का काम फिल्मों को प्रमाणित करने से जुड़ा है और इसके फैसलों का फिल्मों की रिलीज पर सीधा असर पड़ता है।नए बोर्ड के गठन के साथ अब इन 18 सदस्यों की भूमिका फिल्म प्रमाणन से जुड़े मामलों में अहम होगी। इससे पहले CBFC के बोर्ड का औपचारिक पुनर्गठन अगस्त 2017 में हुआ था।

यह भी पढ़े -जब लता मंगेशकर ने कहा- 'नरेंद्र भाई बाकी नेताओं से अलग, उनका ध्यान लोगों के लिए कुछ करने पर रहता है'

2017 के पुनर्गठन में शामिल प्रमुख सदस्य

प्रसून जोशी (अध्यक्ष), विद्या बालन (अभिनेत्री), विवेक अग्निहोत्री (फिल्मकार), गौतमी तडिमल्ला (अभिनेत्री), वामन केंद्रे (थिएटर निर्देशक), रमेश पतंगे (लेखक/विचारक), वाणी त्रिपाठी टिक्कू (अभिनेत्री), जीविता राजशेखर (अभिनेत्री/फिल्मकार), मिहिर भूता (नाटककार), टी. एस. नागभरण (फिल्मकार), नरेंद्र कोहली (लेखक), नरेश चंद्र लाल (फिल्मकार), नील हर्बर्ट नोंग्किरीह (संगीतकार)

कितने साल का होगा कार्यकाल?

इस बदलाव के बाद मुख्य रूप से CBFC के सदस्यों में बदलाव हुआ है, जबकि बोर्ड की कानूनी भूमिका पहले जैसी ही रहेगी। CBFC अभी भी सिनेमैटोग्राफ एक्ट और 2024 के फिल्म सर्टिफिकेशन नियमों के तहत काम करेगा। नए सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम 3 साल का होगा।

Created On :   17 Sept 2026 11:15 AM IST

Tags

Next Story