Ganpati Pooja at Sohail Khan House: सलमान खान उतार रहे थे बप्पा की आरती, बीच में टोकने लगीं बहन अर्पिता, भाईजान से हो गई थी ये गलती

सलमान खान उतार रहे थे बप्पा की आरती, बीच में टोकने लगीं बहन अर्पिता, भाईजान से हो गई थी ये गलती
सलमान खान के भाई सोहेल खान ने गणेश चतुर्थी पर अपने यहां बप्पा का स्वागत किया। बीते दिन गणपति का विसर्जन हुआ। विसर्जन पूजा में सलमान खान भी शामिल हुए। परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने भगवान गणेश की पूजा की, लेकिन आरती उतारते हुए उनसे गलती हो गई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान के भाई सोहेल खान ने गणेश चतुर्थी पर अपने यहां बप्पा का स्वागत किया। बीते दिन गणपति का विसर्जन हुआ। विसर्जन पूजा में सलमान खान भी शामिल हुए। परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने भगवान गणेश की पूजा की, लेकिन आरती उतारते हुए उनसे गलती हो गई। छोटी बहन अर्पिता ने तुरंत उन्हें ध्यान दिया और उनको टोका। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सलमान से हो गई गलती, अर्पिता ने दिलाया ध्यान

सोहेल खान के घर आयोजित गणपति पूजा में अर्पिता अपने परिवार के साथ पहुंचीं। सलमान खान, सोहेल समेत खान फैमिली के अन्य सदस्य व कई और सेलेब्स भी थे। सलमान खान जब बप्पा की पूजा कर रहे थे इस दौरान वे आरती की थाली उल्टी दिशा में घुमा रहे थे। बहन अर्पिता का ध्यान इस तरफ गया और उन्होने तुरंत भाई को टोकते हुए सीधी दिशा में थाली घुमाने का इशारा किया।

सलमान खान का आरती उतारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अर्पिता खान बड़े भाई को उनकी गलती की तरफ ध्यान दिला रही हैं। इसके बाद सलमान खान ने तुरंत भूल सुधारी और मुस्कुरा उठे। इस वीडियो पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। अर्पिता ने जिस विनम्र तरीके से सलमान खान को उनकी अनजाने में हो रही गलती की तरफ ध्यान दिलाया, उसकी तारीफ हो रही है।


Created On :   16 Sept 2026 10:54 AM IST

Tags

Next Story