Film Announcement: ‘हनुमान अंश’ की सक्सेस के बाद मेकर्स ने की अपनी अगली फिल्म की घोषणा, पेश करेंगे इस संत की कहानी

‘हनुमान अंश’ की सक्सेस के बाद मेकर्स ने की अपनी अगली फिल्म की घोषणा, पेश करेंगे इस संत की कहानी
नीब करौरी बाबा के जीवन पर बेस्ड फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इसकी कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसकी सफलता के बीच फिल्म के मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नीब करौरी बाबा के जीवन पर बेस्ड फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इसकी कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसकी सफलता के बीच फिल्म के मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का नाम 'राम बोला' होगा, जिसे विशाल चतुर्वेदी ही डायरेक्ट करेंगे। कहानी भी विशाल की ही होगी। वहीं इस फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रोड्यूस करेंगे। इसकी कहानी महान संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर बेस्ड होगी।

विशाल चतुर्वेदी ने की अनाउंसमेंट

फिल्म ‘राम बोला’ के बारे में निर्देशक और लेखक विशाल चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने फिल्म के पोस्टर के साथ लिखा, ‘रामबोला गोस्वामी तुलसीदास के जीवन की कहानी है, जिनकी भक्ति और साहित्यिक रचनाओं का भारतीय संस्कृति और साहित्य पर अमिट प्रभाव रहा है। यह फिल्म उनके जीवन और उनके शब्दों की विरासत को दर्शाएगी, जिनका भारत की आध्यात्मिक और साहित्यिक परंपराओं में आज भी महत्वपूर्ण स्थान है।’

फिल्म तुलसी दास जी की विरासतों और उनकी महान रचनाओं के बारे में होगी। 14 सितंबर को मेकर्स ने फिल्म की घोषणा की। फिल्म ‘राम बोला’ गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर रौशनी डालेगी। गोस्वामी तुलसीदास का स्थान प्रचीन भारतीय साहित्य में सबसे प्रभावशाली कवियों में है। वे मुख्य रूप से रामायण के अवधी अनुवाद, रामचरितमानस के लिए जाने जाते हैं, जो उत्तर भारत में सबसे महत्वपूर्ण भक्ति रचनाओं में से एक है। भगवान राम के प्रति उनके समर्पण और भक्ति को एक असाधारण उदाहरण के रूप में देखा जाता है।

Created On :   14 Sept 2026 2:58 PM IST

Tags

Next Story