Ramayana First Motion Poster: गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला मोशन पोस्टर, मेकर्स ने दिखाई 'सिया राम' की पहली झलक

गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ रामायण का पहला मोशन पोस्टर, मेकर्स ने दिखाई सिया राम की पहली झलक
नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर मच अवेटेड पौराणिक और पैन-इंडिया फिल्म 'रामायण' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब मेकर्स फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' जल्द ही रिलीज करने वाले हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर मच अवेटेड पौराणिक और पैन-इंडिया फिल्म 'रामायण' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब मेकर्स फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' जल्द ही रिलीज करने वाले हैं। उससे पहले मेकर्स ने 'सिया राम' का पोस्टर रिलीज कर दिया है। गौरतलब है कि 'रामायण' का पहला गाना, फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत होगी।

गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'सिया राम' का पोस्टर

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर सुबह 7:30 बजे 'सिया राम' पोस्टर की रिलीज के साथ मेकर्स ने फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत की। मेकर्स के मुताबिक भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ फिल्म के म्यूजिकल सफर की शुरुआत करना किसी भी काम का शुभ आगाज है। मोशन पोस्टर का बैकग्राउंड म्यूज़िक भी बहुत शानदार है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। अब फैन्स फिल्म के पहले गाने का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है।

'रामायण' का 'जय जय राम' सॉन्ग जल्द होगा रिलीज

बता दें कि 'रामायण' का'जय जय राम' को एआर रहमान ने कंपोज किया है और इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। यह गाना 'रामायण' के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर 'सिया राम' पोस्टर और पहले गाने के लॉन्च की घोषणा अनाउंसमेंट की थी। इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हर शुभ शुरुआत प्रार्थना से होती है. इस गणेश चतुर्थी पर, रामायण का म्यूजिकल सफर सुबह 7:30 बजे हमारे 'सिया राम' पोस्टर के रिलीज के साथ शुरू हो रहा है इसके तुरंत बाद, हमारा पहला म्यूजिकल तोहफा, 'जय जय राम' आएगा. संगीत: एआर रहमान, बोल: डॉ. कुमार विश्वास, सिंगर श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह।


Created On :   14 Sept 2026 11:25 AM IST

Tags

Next Story