Akanksha-Gaurav Khanna Divorce: आकांक्षा चमोला ने डिलीट की हस्बैंड गौरव खन्ना के साथ वाली फोटोज, फिर एक्टर ने भी किया अनफॉलो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अब आकांक्षा ने पति गौरव खन्ना को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। उनके फैंस ने उनके इस स्टेप को नोटिस किया है। इतना ही नहीं, आकांक्षा ने अपने अकाउंट से गौरव के साथ वाली कई पुरानी फोटोज और वीडियो भी हटा दी हैं। वहीं बीते दिनों से उनका एक पॉडकास्ट भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें उनके आनसर्स की वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं आकांक्षा के अनफॉलो करने के बाद, गौरव खन्ना ने भी आकांक्षा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
आकांक्षा ने पहले भी मांगी थी इंस्टाग्राम से मदद
आकांक्षा के इंस्टाग्राम यूजरनेम में अभी भी पति गौरव खन्ना का सरनेम नजर आ रहा है। बता दें कि उन्होंने अपने यूजरनेम से भी पति का सरनेम हटाने को लेकर सोशल मीडिया कंपनी मेटा और इंस्टाग्राम से मदद मांगी थी। दरअसल, उनका मौजूदा इंस्टाग्राम यूजरनेम 'आकांशा जी खन्ना' है, जिसमें गौरव के नाम का जी और सरनेम 'खन्ना' जुड़ा हुआ है आकांक्षा इसे हटाना चाहती हैं। अब उनके गौरव को अनफॉलो करने और साथ की फोटोज हटाने के बाद दोनों का रिश्ता फिर से चर्चा में आ गया है।
10 करोड़ रुपये की एलिमनी पर दिया जवाब
हाल ही में आकांक्षा ने गौरव से 10 करोड़ रुपये एलिमनी मांगने वाले पर भी जवाब दिया है। इस पर उन्होंने कहा, 'अगर इतने पैसे मांगे होते और मिल भी गए होते, तो मैं यहां बैठकर बात नहीं कर रही होती। अगर सच में इतने पैसे होते तो अब तक देश छोड़कर जा चुकी होती।
Created On :   14 Sept 2026 6:51 PM IST












