Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर वालों ने तोड़ा शो का बड़ा नियम, रद्द हुआ टास्क, इन तीन कंटेस्टेंट को मिली सजा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 20वां सीजन चल रहा है। कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती और बहस व लड़ाई का सिलसिला भी जारी है। रविवार को शो का पहला वीकेंड का वार देखने को मिला। अब इसके नए नॉमिनेशन का प्रोमो सामने आया है, जिसमें बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। दरअसल, शो के प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन रूम में आते हैं और बिग बॉस उनसे वह दो नाम पूछते हैं, जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहते हैं। लेकिन इसके बाद 24x7 लाइव में दिखाया गया कि बिग बॉस ने बड़ा ट्विस्ट देते हुए पूरा नॉमिनेशन टास्क ही रद्द कर दिया।
यह भी पढ़े -गणेश चतुर्थी पर सोनाली कुलकर्णी ने बप्पा को किसान रूप में किया स्थापित, किसानों के लिए मांगी दुआ
किसने किया किसको नोमिनेट
नॉमिनेशन टास्क में अमन गांधी ने लव गिल और आसिफ खान का नाम लिया। फिर अरिश्फा खान ने आम्रपाली और लव को नॉमिनेट किया। इसके बाद आम्रपाली ने माही विज और अरिश्फा का नाम लिया। माही विज ने आम्रपाली और लव को नॉमिनेट किया। कैप्टन यंग ने अमन और कनिका का नाम लिया। ईशा रिखी ने उदिति और काजी का नाम लिया, आसिफ ने अमन और उदिति को नॉमिनेट किया। स्काउट ने उदिति और अमन को, तो रोहैद ने अमन और गुल्लू को नॉमिनेट किया। गुल्लू ने स्काउट और रोहैद, कनिका ने उदिति और स्काउट का नाम लिया। काजी ने आम्रपाली और ईशा को नॉमिनेट किया। लेकिन इसके बाद बिग बॉस ने टास्क ही रद्द कर दिया।
यह भी पढ़े -रोहित रॉय के 'डस्टबिन मीडियम' बयान पर बोले चेतन हंसराज- 'टीवी एक्टर्स को कमतर समझना सही नहीं'
क्यों रद्द हुआ नॉमिनेशन टास्क?
दरअसल, शो में चार कंटेस्टेंट्स ने 'बिग बॉस' का सबसे अहम नियम तोड़ा, जिसमें वह नॉमिनेशन पर चर्चा करते हुए नजर आए। टास्क रद्द होने के बाद 'बिग बॉस' ने सभी को खूब डांट लगाई।
किन तीन कंटेस्टेंट को मिली सजा?
ये चार कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं, बल्कि स्काउट ओपी, आसिफ खान, रोहैद खान और यंग डीएसए शामिल थे। इसके बाद सजा के तौर पर 'बिग बॉस' ने इन चारों को सीधे-सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। हालांकि, यंग घर के मौजूदा कैप्टन हैं, इसलिए वह बच गए, लेकिन रोहैद, आसिफ और स्काउट इस हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड हो गए हैं।
Created On :   14 Sept 2026 4:12 PM IST












