Ganesh Chaturthi 2026: देवा श्री गणेश से लेकर शेंदूर लाल चढ़ायो तक, इन बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा है गणेश चतुर्थी का जश्न

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार सज गए हैं और भगवान गणेश की रंग बिरंगी प्रतिमाएं भी एकदम तैयार हैं। गणेश चतुर्थी के दिन लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखेते हैं और स्वादिष्ट भोग बनाते हैं। मंदिर हो या घर, हर जगह रात को आरती होती है। जगह जगह पंडाल में बप्पा की मूर्ती रखी जाती है। ऐसे में पंडालों में बप्पा के गाने बजाए जाते हैं। बॉलीवुड ने अक्सर गणेश चतुर्थी के इस त्योहार की भावना को शक्तिशाली गीतों और एनेर्जेटिक डांस के माध्यम से दर्शाया है। ये गाने गणेश चतुर्थी के जश्न, त्योहार में चार चांद लगाएगा।
देवा श्री गणेश (अग्निपथ, 2012)
फिल्म अग्निपथ का ‘देवा श्री गणेश’ गाना गणपति उत्सव में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों में शामिल है। गाने में गणपति बप्पा की भक्ति के साथ ढोल-नगाड़ों और जोश का शानदार मेल देखने को मिलता है।
यह भी पढ़े -सुभाष घई ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, बोले-सकारात्मक सोच ही इंसानियत को आगे बढ़ाती है
गणपति बप्पा मोरया (दर्द का रिश्ता, 1982)
‘गणपति बप्पा मोरया’ पुराने दौर के उन गानों में है, जो गणेश उत्सव की याद दिलाते हैं। इस गाने में भगवान गणेश के प्रति आस्था और भक्ति को आसान शब्दों में पेश किया गया है।
सड्डा दिल वी तू (ABCD: एनीबॉडी कैन डांस, 2013)
‘सड्डा दिल वी तू’ में गणपति उत्सव का जोश और डांस का तड़का देखने को मिलता है। युवाओं के बीच यह गाना गणेश उत्सव की पार्टियों और जुलूसों में खूब पसंद किया जाता है।
गजानन (बाजीराव मस्तानी, 2015)
फिल्म बाजीराव मस्तानी का ‘गजानन’ गणपति बप्पा को समर्पित भक्ति गीत है। गाने में भक्ति के साथ मराठी संस्कृति और भव्य संगीत की झलक भी देखने को मिलती है।
यह भी पढ़े -पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर देर रात फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग
मौर्या रे (डॉन, 2016)
शाहरुख खान की फिल्म डॉन का ‘मौर्या रे’ गणपति विसर्जन के जोश को बखूबी दिखाता है। ढोल की थाप और दमदार संगीत की वजह से यह गाना गणेश उत्सव में आज भी खूब बजता है।
बप्पा (बैंजो, 2016
रितेश देशमुख की फिल्म बैंजो का ‘बप्पा’ गाना मुंबई के गणेश उत्सव की धूम को दिखाता है। गाने में बप्पा की भक्ति के साथ ढोल-ताशों और जश्न का माहौल नजर आता है।
हे गणराया (एबीसीडी 2, 2015))
‘हे गणराया’ गणपति बप्पा की आराधना पर आधारित एक भावुक और भक्ति से भरा गाना है। गाने के बोल और संगीत गणेश भक्तों की आस्था और भावनाओं को सामने रखते हैं।
शेंदूर लाल चढ़ायो (वास्तव, 1999)
‘शेंदूर लाल चढ़ायो’ भगवान गणेश की पारंपरिक आरती है, जिसे फिल्म वास्तव में भी शामिल किया गया। गणेश उत्सव के दौरान यह आरती आज भी घरों और पंडालों में सुनाई देती है।
Created On :   13 Sept 2026 3:34 PM IST












