Bollywood Rumours: बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे भाई जान सलमान खान! 'टार्जन' से होगा डेब्यू

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान की सिक्योरिटी के लिए उनके साथ एक शख्स हमेशा साए की तरह रहता है जो कि पिछले 30 साल की सलमान की पूरी सिक्योरिटी का ध्यान रखते आ रही है ये कोई और नहीं बल्कि भाई का भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा है। शेरा पिछले कई सालों से सलमान के साए की तरह उनके साथ नजर आते हैं। अब शेरा के बेटे अबीर सिंह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, अबीर फिल्मों की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं वो जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं।
यह भी पढ़े -पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर देर रात फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग
'टार्जन' से डेब्यू करेंगे अबीर सिंह?
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह की पहली फिल्म का नाम 'टार्जन' है। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनके साथ सोराज पंचोली भी नजर आ सकते हैं। सलमान खान के लंबे समय से बॉडीगार्ड रहे गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा के बेटे अबीर सिंह के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा पिछले कई सालों से हो रही है। हालांकि, अभी इस फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े -एआर रहमान ने फिल्मों में कश्मीर को सकारात्मक दिखाने पर दिया जोर, कहा-अतीत बीत चुका...
2022 से हो रही है अबीर सिंह के डेब्यू की चर्चा
फिल्म का निर्देशन कौन करेगा, इसे कौन-सा प्रोडक्शन हाउस बनाएगा और बाकी स्टार कास्ट में कौन-कौन शामिल होगा, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। वहीं, ये भी साफ नहीं है कि सलमान खान इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे या इसमें कैमियो करेंगे।
सोराज पंचोली भी होंगे फिल्म का हिस्सा?
अबीर सिंह के साथ सोराज पंचोली भी 'टार्जन' में नजर आ सकते हैं। सोराज का बॉलीवुड से भी सलमान खान के साथ खास कनेक्शन रहा है उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। 'हीरो' से सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था।
Created On :   13 Sept 2026 1:29 PM IST













