Box Office Collection: 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर-द मूवी' के आगे निकली फिल्म 'हैवान' की हवा, जानें सभी फिल्मों की शनिवार की कमाई

हनुमान अंश और मिर्जापुर-द मूवी के आगे निकली फिल्म हैवान की हवा, जानें सभी फिल्मों की शनिवार की कमाई
इन दिनों थिएटर्स में कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में लगी हुई हैं। इनमें 'हैवान' और 'मिर्जापुर-द मूवी' जैसी फिल्में शामिल हैं। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' को बीते दिन ही सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों थिएटर्स में कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में लगी हुई हैं। इनमें 'हैवान' और 'मिर्जापुर-द मूवी' जैसी फिल्में शामिल हैं। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' को बीते दिन ही सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं रह पाई है। वहीं 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। इन दोनों फिल्मों ने हैवान का कान खराब कर दिया है।

'हैवान' की खराब शुरुआत

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' शुक्रवार 11 सितंबर को रिलीज हो गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले दिन फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं वीकएंड होने के बावजूद कल दूसरे दिन 'हैवान' 2.50 करोड़ का कारोबार कर पाई। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.51 करोड़ हो गया है।

'मिर्जापुर द मूवी' का जलवा बरकरार

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए पूरे 9 दिन हो गए हैं। कल शनिवार को फिल्म ने वीकएंड का पूरा फायदा उठाया। कल 9वें दिन इसने 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 170.48 करोड़ का हो गया है।

टॉप पर 'हनुमान अंश'

फिल्म हनुमान अंश को थिएटर्स में रिलीज हुए पूरे 37 दिन हो गए हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर है। अभी भी फिल्म सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। कल शनिवार को इसने 18.50 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 192.18 करोड़ का हो गया है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

Created On :   13 Sept 2026 11:46 AM IST

Tags

Next Story