Ganesh Chaturthi Celebrations 2026: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पधारे गणपति बप्पा, जयकारों के साथ किया जोरदार स्वागत, वीडियो वायरल

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पधारे गणपति बप्पा, जयकारों के साथ किया जोरदार स्वागत, वीडियो वायरल
गणेश चतुर्थी का त्योहार कल 14 सितंबर को मनाया जाएगा। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक बप्पा के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शिल्पा शेट्टी हर साल बड़ी धूमधाम से गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करती हैं। बप्पा के स्वागत से विसर्जन तक वे हर रस्म धूमधाम से करती हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणेश चतुर्थी का त्योहार कल 14 सितंबर को मनाया जाएगा। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक बप्पा के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शिल्पा शेट्टी हर साल बड़ी धूमधाम से गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करती हैं। बप्पा के स्वागत से विसर्जन तक वे हर रस्म धूमधाम से करती हैं। इस साल भी उनके घर गणपति उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज रविवार को वे गणपति की प्रतिमा घर लेकर आई हैं।

बप्पा की प्रतिमा घर लाईं शिल्पा

गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले आज रविवार को शिल्पा शेट्टी ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया है। पति राज कुंद्रा के साथ वे बप्पा की प्रतिमा घर लेकर आई हैं। इस दौरान वे पैपराजी से भी रूबरू हुई हैं। शिल्पा और राज ने 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ देवताओं में प्रथम भगवान गणेश की प्रतिमा का स्वागत घर में किया।

शिल्पा शेट्टी के घर हर साल यह उत्सव उल्लास के साथ मनाया जाता है। मगर, बीते वर्ष यानी साल 2025 में वे इसे सेलिब्रेट नहीं कर पाई थीं। दरअसल, परिवार में शोक के चलते वे परंपरा के मुताबिक 13 दिनों तक कोई पूजा-पाठ नहीं कर सकती थीं। इस कारण उन्होंने घर पर गणपति नहीं बिठाए थे। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की थी।

Created On :   13 Sept 2026 6:16 PM IST

Tags

Next Story