टोरंटो में श्रेया घोषाल की आवाज पर झूमे हजारों फैंस, बोलीं- 'इतना इमोशनल कर दिया कि आज रात सो नहीं पाऊंगी'
मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कनाडा के टोरंटो में हुए अपने कॉन्सर्ट को लेकर फीलिंग्स शेयर की। उन्होंने बताया कि वहां दर्शकों का प्यार और जबरदस्त रिस्पॉन्स देखकर वह इतनी इमोशनल हो गईं कि कॉन्सर्ट के बाद उन्हें लगा कि शायद वह पूरी रात सो नहीं पाएंगी।
श्रेया ने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''टोरंटो, यह शहर कुछ और ही था। यह एक ऐसी रात थी, जिसे मैं लंबे समय तक याद रखूंगी। इस शहर ने मुझे इतना इमोशनल कर दिया है कि इस जोश के बाद मुझे नहीं लगता कि आज रात मैं सो पाऊंगी।''
सिंगर ने आगे अपने फैंस को उनके जबरदस्त रिस्पॉन्स और कॉन्सर्ट में दिखाई गई एनर्जी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ''इतनी बड़ी संख्या में आने और मेरे साथ गाने के लिए शुक्रिया। आप सभी के लिए परफॉर्म करते हुए मैंने बहुत एंजॉय किया। खुद को धन्य और हमेशा आभारी महसूस कर रही हूं। आपकी अनस्टॉपेबल एनर्जी के लिए शुक्रिया। गणपति बप्पा मोरया।''
श्रेया ने अपने पोस्ट के साथ कॉन्सर्ट की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें वह स्टेज पर परफॉर्म करती और अपने हिट गानों से दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं। वहीं, सामने मौजूद भीड़ श्रेया का हौसला बढ़ाती दिखाई दे रही है। कई फैंस हाथों में प्लेकार्ड लेकर सिंगर के लिए अपना प्यार जाहिर करते नजर आए। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और पूरा स्टेडियम श्रेया की आवाज और फैंस के उत्साह से गूंज उठा।
दरअसल, श्रेया घोषाल इन दिनों अपने 'द अनस्टॉपेबल टूर 2026' के साथ दुनियाभर में म्यूजिक लवर्स से जुड़ रही हैं। यह नॉर्थ अमेरिका में उनका अब तक का सबसे लंबा टूर है। यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब श्रेया अपने म्यूजिकल सफर को नॉर्थ अमेरिका लेकर पहुंची हैं। सितंबर के दौरान वह अमेरिका और कनाडा के 12 शहरों में परफॉर्म कर रही हैं।
अपने टूर को लेकर श्रेया ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा था, ''यह टूर मेरे दिल के बहुत करीब है और 'अनस्टॉपेबल' के पूरे सफर में एक खास पड़ाव है। दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में यह एक महीने के दौरान नॉर्थ अमेरिका में मेरा सबसे लंबा टूर होगा और मैं सच में यहां वापस आकर बहुत एक्साइटेड हूं।''
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 Sept 2026 5:22 PM IST












